फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder in hisar, haryana crime, knife ten times, two arrested

भाई की प्रेमिका से बदला लेने के लिए की हत्या, 10 बार घोंपे चाकू

Sun, 15 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 15 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Murder in hisar, haryana crime, knife ten times, two arrested
चचेरे भाई की प्रेमिका से बदला लेने के लिए की हत्या
12 क्वार्टर रोड भिंडी गली में चाकुओं से गोदकर युवती प्रियंका की हत्या मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या मामले में भारत नगर निवासी दो युवकों नसीब व राजन को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने मिलकर युवती पर चाकू से 10 बार वार किए हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिसमें पांच वार पीठ पर, तीन छाती पर, एक बगल में, एक कोहनी पर चाकू के निशान हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने कहा कि उन्होंने अपने चचेरे भाई राजेश की मौत का बदला लिया है। कहा कि मृतका प्रियंका नसीब व राजन के चचेरे भाई राजेश की प्रेमिका थी। 4 अक्तूबर 2014 को राजेश व प्रियंका ने जहर निगल लिया था। उस वक्त राजेश की मौत हो गई थी और प्रियंका बच गई। चचेरे भाई इसी की रंजिश रखते थे और तैश में आकर उन्होंने शराब के नशे में हत्या कर डाली। दोनों अभियुक्तों को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश कर हत्या में यूज किया गए चाकू की बरामदगी के लिए रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन


हत्या करने से पहले किया था नशा
पुलिस ने बताया है कि दोनों युवकों ने वारदात से पहले एक जगह बैठकर शराब पी थी। दोनों ने शराब पीकर वारदात को अंजाम देने के लिए निकले। रास्ते में वे एक दुकानदार से भी उलझ गए थे। सिर पर खून सवार देकर दुकानदार ने किसी तरह अपना पिंड छुड़वा लिया। इसके बाद वे दोनों युवती के घर पहुंचे और वारदात कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी का दावा- नाइट डोमिनेशन के चलते हुए गिरफ्तार

Murder in hisar, haryana crime, knife ten times, two arrested
चचेरे भाई की प्रेमिका से बदला लेने के लिए की हत्या
दोपहर को करवाया पोस्टमार्टम
12 क्वार्टर रोड पर शुक्रवार रात को हुई वारदात में शनिवार दोपहर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

एसपी का दावा नाइट डोमिनेशन के चलते हुए गिरफ्तार
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने दावा किया है कि दोनों अभियुक्तों को नाइट डोमिनेशन के चलते पकड़ा गया है। रात को पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। ये दोनों वारदात के बाद चौथा मिल सिरसा रोड की तरफ जा रहे थे। दोनों युवक नसीब व राजन को रात को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। एसपी मीणा का कहना है कि सीआईए व सिटी थाना पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई है।

नए एसएचओ ने भी किया मौका स्थल का दौरा
नए सिटी थाना इंचार्ज कृष्णलाल ने अग्रोहा थाना से सिटी थाना में ज्वाइन किया। उन्होंने ज्वाइन करते ही शनिवार को घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने केस हिस्ट्री जानी और इस मामले में जो भी लोग शामिल है उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

मामला प्रेम प्रसंग का है। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में यूज किया गया चाकू बरामद करने के लिए दोनों अभियुक्तों का रिमांड मांगा जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, डीएसपी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed