फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder, husband murder, husband murder due to lover, karnal husband murder, haryana, crime

प्रेमी से अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, हटाने को रची खौफनाक साजिश

Mon, 11 Jul 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
murder, husband murder, husband murder due to lover, karnal husband murder, haryana, crime
चाकू से हमला
किसी और मर्द से प्यार करती थी, लेकिन पति रास्ते का रोड़ा था। उसे हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश। वारदात करनाल के गांव रींडल में अंजाम दी गई। मृतक का नाम अमित बताया जा रहा है। हत्याकांड का सीआईए वन टीम ने खुलासा किया है। खुलासा चौंकाने वाला है। पहला तो यह है हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ है और दूसरा यह उसके प्रेमी ने अमित की हत्या के लिए किराये के दो बदमाश बुलाए थे। इन बदमाशों को 9500 रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्याकांड में पत्नी प्रियंका, प्रेमी जोनी, इसका साला सोहनलाल वासी चंदलाना कैथल, दो अन्य अंकित, शिवम वासी पानीपत शामिल रहे। फिलहाल पुलिस ने पत्नी प्रियंका, प्रेमी जोनी और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें महिला प्रियंका को जेल भेज दिया है, जबकि प्रेमी जोनी व इसके साले सोहनलाल को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनके परिचित अंकित और शिवम वासी पानीपत को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


गांव रींडल वासी अमित पर 29 जून को बड़ा गांव के समीप चाकुओं से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ितों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नेवल गांव के समीप जाम लगा दिया था। एसपी पंकज नैन ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था। इस मामले की जांच सीआईए वन टीम कर रही थी। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में जांच एएसआई सुरेंद्र ने की। एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि अमित की पत्नी प्रियंका ने जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि गांव के ही जोनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर अमित कई बार पत्नी से झगड़ा कर चुका था। पत्नी और प्रेमी के रास्ते में पति जब रोड़ा बना तो इन्होंने प्लानिंग कर पति अमित को ही मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा जोनी की गांव में अच्छी जायदाद

murder, husband murder, husband murder due to lover, karnal husband murder, haryana, crime
knife
पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रेमी जोनी की गांव में अच्छी जायदाद है और इसका प्रेम प्रसंग प्रियंका के साथ चल पड़ा। जोनी के गांव में करीब 15 एकड़ जमीन है और वह अपने मां-बाप का इकलौता है। जोनी शादीशुदा भी है। जोनी के शाही ठाठ बाठ देखकर ही प्रियंका का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल पड़ा था। मामले को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।  

9500 रुपये में बुलाये किराये के बदमाश
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमित की हत्या करने के लिए प्रेमी जोनी दो आरोपियों को दिहाड़ी पर लेकर आया। सबसे पहले प्रियंका और जोनी ने प्लानिंग बनाई। इसके बाद जोनी ने अपने विश्वासी साले सोहनलाल को बुलाया। इन्होंने अपने पुराने परिचित अंकित वासी निजामपुर पानीपत व शिवम वासी बाबरपुर पानीपत को बुलाया और वारदात को अंजाम देने में 9500 रुपये में सौदा तय हुआ।

फिलहाल पुलिस इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि अमित पर चाकू से वार किस किस ने किए? इस बारे में सीआईए वन इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि दो अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed