फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder, friend murder, boy murder, chandigarh police, crime, chandigarh

दोस्त बना जीजा तो बड़ा खतरनाक निकला नतीजा, भाई बना कातिल

Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
murder, friend murder, boy murder, chandigarh police, crime, chandigarh
बहन से शादी की तो नाराज युवक ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
बहन से शादी करने से नाराज युवक ने बदला लेने के लिए दोस्त की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। जानकारी केअनुसार आरोपी की पहचान पंचकूला के राजीव कालोनी निवासी शहबाज (19) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे शहबाज ने मोहम्मद इरफान (21) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर 17 राजीव कॉलोनी निवासी मोहम्मद इरफान और शहबाज मौली जागरां में एक मीट की दुकान पर काम करते है। इरफान दुकान पर मीट काटने का काम करता था, जबकि शहबाज मीट सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक एक समय दोनों अच्छे दोस्त थे। 15 दिन  पहले ही इरफान ने शहबाज की बहन के साथ भाग कर शादी कर ली थी। तभी से शहबाज उससे नाराज था। शनिवार सुबह जब इरफान  दुकान पर आ रहा था तो शहबाज ने बीच सड़क पर उस पर चाकू  से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने मोहम्मद इरफान के सिर , पेट व हाथों पर सात जगह वार किए और मौकेसे भाग गया। इसके बाद लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर घायल इरफान को जीएमसीएच 32 लेकर गई जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मीट शॉप के मालिक मोहम्मद चांद की शिकायत पर आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed