{"_id":"313203ee874848a8bbdd18e14fbe47e2","slug":"murder-for-avenge-to-death-of-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की मौत का बदला लेने के लिए हत्या!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की मौत का बदला लेने के लिए हत्या!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मलोया में छात्र राहुल की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार पड़ोस में रहने वाले कुलदीप ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए राहुल पर हमला किया था। इसके लिए उसने रेकी भी की थी। हत्या के बाद से ही कुलदीप फरार है।
विज्ञापन
कुलदीप भी सेक्टर-40 के सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि कुलदीप चार दिन से राहुल के घर आने और जाने का समय नोट कर रहा था। गत फरवरी में कुलदीप के भाई संदीप ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
इससे पहले संदीप और राहुल में बस स्टाप के पास लड़ाई हुई थी। कुलदीप को शक था कि संदीप ने राहुल की वजह से आत्महत्या की। दूसरी ओर राहुल के चाचा जेपी गौतम के अनुसार संदीप की बहन घर से गायब हो गई थी। कुलदीप को शक था कि इसके पीछे राहुल का हाथ है। बहन के गायब होने के बाद ही संदीप ने सुसाइड की थी।
विज्ञापन
संदीप ने आरोप लगाए कि लहुलूहान हालत में भाई राहुल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में करीब नौ बार फोन किए गए। लेकिन पीसीआर मौके पर नहीं पहुंची। वीरवार को राहुल के शव का पोस्टमार्टम कड़े पहरे में हुआ। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया।