{"_id":"572e39a54f1c1b687b5cd18f","slug":"murder-delhi-sgpc-member-son-murder-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य के बेटे की सोनीपत में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य के बेटे की सोनीपत में हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/गन्नौर।
Updated Mon, 09 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य के बेटे की फाइल फोटो। साथ में, शव लेने को खड़ी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चयनित सदस्य के बेटे की शुक्रवार रात बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के पास हत्या कर दी गई। मामले की सूचना अलसुबह परिजनों को मिल पाई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पहले इसे सड़क हादसा माना था, लेकिन पोस्टमार्टम और उससे पहले डॉक्टरी जांच में हत्या ही बताया गया। गन्नौर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को कुछ दोस्तों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चयनित सदस्य चमन सिंह के बेटे करणबीर सिंह उर्फ जोधा (24) की शनिवार अलसुबह उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। इससे पहले उसे घायल हालत में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से बरामद किया गया था। वह अपनी गाड़ी को टैक्सी के तौर पर चलाता था। चमन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा करणबीर दिन में टैक्सी लेकर निकला था और सात बजे तक घर आने की कह गया था। करणबीर ने सात बजे के करीब अपनी मां जसबीर कौर को फोन कर बताया था कि वह अपने दोस्त आकाश के साथ और दो घंटे तक आएगा, लेकिन वह नहीं आया।
अल सुबह चार बजे नागरिक अस्पताल से फोन आया कि करणबीर गंभीर रूप से घायल है। जब वे अस्पताल में पहुंचे, तब तक करणबीर की मौत हो चुकी थी। चमन सिंह के अनुसार करणबीर के शव पर सिर, हाथ तथा अन्य शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि आकाश और उसके दोस्तों ने ही करणबीर की हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।