फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder case filed agaisnt criminals in chandigarh

चंडीगढ़ः ट्रक से कुचलने वालों पर दर्ज हुआ हत्या का केस

Thu, 20 Aug 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Aug 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
murder case filed agaisnt criminals in chandigarh

आखिरकार ट्रक से कुचलने से पांच की मौत व तीन घायलों की घटना के मामले में तीन दिन बाद पुलिस की नींद खुली और आरोपियों पर बुधवार को धारा-302 दर्ज किया। वारदात स्थल की हालत रंजिश के तहत ट्रक को माध्यम बनाकर हत्या करना बयां कर रहा था। लेकिन, पुलिस ने पहले गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


अमर उजाला ने वारदात के दिन ही मामले की इनवेस्टिगेशन के बाद रंजिश में पांच की हत्या करने का समाचार प्रकाशित किया था। अमर उजाला की जांच में वारदात स्थल से ऐसे कई प्वाइंट मिले थे, जिनके आधार पर लड़ाई के बाद इरादतन हत्या का मामला साफ था। लेकिन, पुलिस की नींद वारदात के तीन दिन बाद खुली और हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


स्मार्ट पुलिस की ढीली कार्रवाई
कागजों पर स्मार्ट पुलिस का दावा करने वाली यूटी पुलिस की नाकाम कार्रवाई सामने आई। वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। जबकि, वारदात स्थल से एक आरोपी काबू, ट्रक मालिक की पहचान, आरोपियों का दस्तावेज व फोटो मिला था। लेकिन, स्मार्ट पुलिस गिरफ्तारी तो दूर, सही सुराग पर छापामारी भी नहीं कर पा रही है। हाईटेक पुलिस अपनी नाकामी छिपाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों घायलों की हालत में सुधार
जीएमएसएच-32 में इलाज के बाद ड्यूटी डाक्टरों ने तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताया है। तीनों घायल यूपी के कुशीनगर निवासी हैं। वे पिछले 18 साल से चंडीगढ़ में काम कर रहे थे। वारदात में इनके एक साथी की जान चली गई।


मृतकों को राजस्थान में अंतिम विदाई
पोस्टमार्टम के बाद एक ही परिवार के चार मृतकों को बुधवार को राजस्थान में अंतिम विदाई दी गई। मृतक को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा एरिया पहुंचा था। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन था। दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed