फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murder, building contractor murder, panipat murder, blooded dead body, israna, panipat

बिल्डिंग कांट्रेक्टर की हत्या कर शव नेशनल हाईवे पर फैंका

Thu, 28 Apr 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/इसराना।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/इसराना। Updated Thu, 28 Apr 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
murder, building contractor murder, panipat murder, blooded dead body, israna, panipat
रोहतक निवासी युवक नवीन की हत्या - फोटो : amarujala
थाना इसराना के अंतर्गत नेशनल हाईवे 71-ए के अप्रोच रोड पर रोहतक निवासी युवक नवीन की हत्या कर शव फेंक दिया गया। एक ही रात में हत्या की दो वारदातों से पूरा जिला दहल उठा। एसपी राहुल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि नवीन के परिवार का झज्जर के बराना गांव में ईंट भट्ठा है। वह खुद राजस्थान के सालासर में बिल्डिंग कांट्रेक्टर था।
विज्ञापन

सोमवार रात को जिले में हत्या की दो वारदातें हुई। दो युवकों की हत्याओं से जिला दहल उठा। तहसील कैंप क्षेत्र में वधावाराम कॉलोनी के गौरव की हत्या स्मैक खरीदने को लेकर हुई तो देव कॉलोनी, रोहतक निवासी नवीन की भी हत्या हो गया। हालांकि नवीन की हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन


शरीर पर किए गए 17 वार 
नवीन (28) का शव मंगलवार सुबह गांव पलड़ी रोड पर खेत में मिला। नवीन के शरीर पर 17 बार तेजधार हथियार से वार किया गया था। चार वार नवीन के सिर, चार कूल्हे, पांच पेट और चार वार नवीन की कमर पर किए गए है। इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि नवीन की हत्या में कई लोग शामिल हैं और बेरहमी से हत्या की गई। नवीन की पहचान उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक कंट्रोल को भी सड़क पर उतरे थे 
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा गत दिनों यातायात कंट्रोल करने को भी सड़क पर उतरे थे। उन्होंने हाईवे थाना बाबरपुर व समालखा प्रभारियों के साथ समालखा में जीटी रोड स्थित ब्लाइंड कटों का दौरा किया था। 
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक की कमान पहले डीएसपी आत्माराम को दी गई थी, लेकिन विगत दिनों उनसे ट्रैफिक लेकर डीएसपी बली सिंह को दी थी। डीएसपी बली सिंह भी ट्रैफिक को कंट्रोल नहीं कर पाए। ऐसे में एसपी राहुल शर्मा ने ट्रैफिक की कमान भी खुद लेनी पड़ी थी। एसपी अब क्राइम की वारदात में भी मौके पर पहुंचने लगे। 

नवीन 23 को सालासर जाने के लिए निकला था 
देव कॉलोनी रोहतक निवासी पिता नौरंग ने बताया कि वे मूल रूप से खरावड़ रोहतक के रहने वाले हैं। उनका झज्जर के बराना गांव में ईंट भट्ठा है। उसका लड़का नवीन भट्ठा संभालने के साथ-साथ राजस्थान के सालासर में बिल्डिंग कांट्रेक्टर भी था। नवीन 23 अप्रैल को सालासर जाने के लिए तीन व्यक्तियों के साथ घर से निकला था। वे उन व्यक्तियों को नहीं जानते। उनकी 24 अप्रैल को नवीन से फोन पर बात भी हुई थी, लेकिन 25 अप्रैल को नवीन का फोन नहीं मिल रहा था। उन्हें मंगलवार सुबह नवीन की हत्या की सूचना मिली। मृतक नवीन के पिता नौरंग ने नवीन की हत्या का शक रोहतक के सुभाष पर जताया है। नौरंग ने बताया कि एक साल पहले नवीन का सुभाष के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद से ही सुभाष नवीन से बदला लेना चाहता था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना इसराना व सीआईए की कई टीम वारदात को सुलझाने में लग गई हैं। 


वर्जन
देव नगर रोहतक निवासी युवक नवीन की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा देगी। 
राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed