{"_id":"578c98fc4f1c1b9432c4bce4","slug":"murder-brother-murder-deadly-attack-on-sister-in-law-borther-murder-for-money-gohana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, भाभी को पहुंचाया अस्पताल, वजह मामूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, भाभी को पहुंचाया अस्पताल, वजह मामूली
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में पैसों के लेन देन के चलते भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून के रिश्ते पानी हो गए हैं। मामूली वजह के चलते बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं, भाभी को भी अस्पताल पहुंचा दिया। वारदात, रविवार देर रात गोहाना के गांव बिचपड़ी में हुई। हत्या का कारण पैसे के लेन-देन का विवाद था।
दोनों भाइयों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि तैश में आ पास पड़ी लोहे की रॉड उठाई और भाई के सिर पर दे मारी। बीच-बचाव में आई भाभी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। भाभी पीजीआई में दाखिल है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पैसों के लेन देन को लेकर अकसर होता था झगड़ा
हत्या
जानकारी के अनुसार गांव बीचपड़ी में 27 वर्षीय प्रदीप अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था तो पास ही उसका छोटा भाई कुलदीप भी रहता था। दोनों भाइयों में पैसे के लेन-देन को लेकर अक्सर कहासुनी हो जाती थी।
रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे भी 24 वर्षीय कुलदीप प्रदीप के घर आकर झगड़े पर उतारू हो गया। दोनों भाइयों में बात हाथापाई तक आ पहुंची और इसी दौरान कुलदीप ने घर में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर प्रदीप के सिर पर कई वार किए। हालांकि प्रदीप की पत्नी पूनम ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुलदीप ने उसे भी घायल कर दिया।
परिजनों ने आनन-फानन में घायल दंपति को खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया, लेकिन वहां प्रदीप की मौत हो गई। इसके अलावा उसकी पत्नी पूनम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।