{"_id":"5799e23c4f1c1b1a4f21e687","slug":"murder-boy-murder-security-guard-murder-karnal-boy-murder-karnal-murder-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल, पटरी पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करनाल में तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल, पटरी पर मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
करनाल में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के करनाल में नहर की पटरी पर युवक का खून सना शव मिला। तेजधार हथियारों से उसकी हत्या की गई। मृतक के गले और पेट पर तेजधार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। शव गांव घोघरीपुर में नहर की पटरी पर मिला।
खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है, हालांकि उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक किसी सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था। उसकी बेल्ट पर जीके सिक्योरिटी कंपनी लिखा हुआ मिला। खबर मिलते ही फोरेंसिक टीम पर मौके पर पहुंची और सैंपल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।