{"_id":"576ba0204f1c1b456fb489b6","slug":"murder-boy-murder-panchkula-boy-murder-police-crime-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में युवक को चाकुओं से गोदा, आइसक्रीम बेचता था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में युवक को चाकुओं से गोदा, आइसक्रीम बेचता था
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज सवेरे एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बिमल किशोर के रूप में हुई। वह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब वह काम खत्म करके घर जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, बिमल किशोर आइसक्रीम बेचकर घर की ओर लौट रहा था कि बाइक सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके। वे उसके साथ हाथापाई करने लगे। इस बीच एक युवक ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।