फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   murder, boy murder, murder dut to illegal relations, abohar boy murder, punjab murder, crime, punjab

भाभी से नाजायज संबंधों के शक में युवक का कत्ल, 5 बच्चे अनाथ

Mon, 04 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Mon, 04 Jul 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
murder, boy murder, murder dut to illegal relations, abohar boy murder, punjab murder, crime, punjab
d - फोटो : getty images
भाभी से नाजायज संबंधों के शक के चलते दो युवकों ने एक युवक का कत्ल कर दिया। इससे 5 बच्चे के सिर से पिता का साया छीन गया। वादरात पंजाब के अबोहर जिले के गांव मंडी अरनीवाला में अंजाम दी गई। दोनों युवकों ने हत्या कर शव बोरी में बंद करके छप्पड़ में फेंक दिया। शनिवार सांय शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के थाना बलरई जिला ईटावा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि उसका चाचा धर्मेंद्र कुमार साल साल से मंडी अरनीवाला में सब्जी बेचने का कारोबार करता था। उसके पांच बच्चे व पूरा परिवार यूपी में ही रहता है। धर्मेंद्र शुक्रवार को अचानक घर से लापता हो गया। तलाश करने पर जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान शनिवार सांय छप्पड़ से बोरी में बंद एक शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


पता लगते ही मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान धर्मेंद्र के रूप में की। प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका चाचा पहले दिनेश कुमार के साथ किराए पर रहता था। बाद में वह अलग रहने लगा जबकि दिनेश को शक था कि उसके भाई राजेश कुमार की पत्नी के साथ धर्मेंद्र के संबंध है। इस वजह से कई बार दिनेश, राजेश व धर्मेंद्र के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसी के चलते दिनेश ने फोन करके उसके चाचा को अपने पास बुलाया और उसकी हत्या कर शव को बोरी में बंद करके छप्पड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदीप कुमार के बयान के आधार पर दिनेश कुमार पुत्र लखन तथा सतपाल पुत्र सरनाम सिंह निवासी करमई जिला फिरोजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed