{"_id":"57443c1c4f1c1bb515691d16","slug":"murder-boy-murder-minor-boy-murder-firozpur-murder-punjab-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भुट्टे तोड़ने पर युवक को खेत मालिक ने गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भुट्टे तोड़ने पर युवक को खेत मालिक ने गोली मारी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Updated Wed, 25 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 साल के सुखदेव को दो भुट्टे तोड़ने की कीमत जान देकर चुकानी होगी, ये उसने कभी सोचा न होगा। घटना पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव ढोलेवाला की है। खेत में लगी मक्की की फसल में से दो भुट्टे तोड़ने पर खेत के मालिक ने सुखदेव की गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना आरएफके की पुलिस और डीएसपी सतनाम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक युवक सुखदेव सिंह (18) के पिता जगतार सिंह वासी गांव अच्छेवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे उसका बेटा खेत में लगी मक्की की फसल में से खाने के लिए दो भुट्टे तोड़े थे। उसी समय खेत का मालिक कुलबीर सिंह (नबंरदार) वासी गांव ढोलेवाला वहां पहुंच गया। उसने पहले सुखदेव को थप्पड़ मारे उसके बाद उसने अपनी बंदूक से गोली दाग दी, जो सीधी सुखदेव के जाकर लगी और सुखदेव वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।
आसपास के लोग सुखदेव को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी कुलबीर सिंह घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। उधर, डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक सुखदेव के पिता जगतार सिंह के बयान लिख लिए हैं। पुलिस कुलबीर की तलाश कर रही है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने कुलबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।