फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder, boy murder, honour killing, asandh boy murder, karnal boy murder, crime, karnal, haryana

बेटी संग आपत्तिजनक हालत में युवक को देखा और खौफनाक अंजाम

Fri, 22 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध(करनाल) Updated Fri, 22 Jul 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
murder, boy murder, honour killing, asandh boy murder, karnal boy murder, crime, karnal, haryana
बेटी संग आपत्तिजनक हालत में देखा तो लड़के का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
युवक प्रेमिका से मिलने के लिए डेरे पर गया। अचानक पिता पहुंच गया और उसने युवक को बेटी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में आकर बाप ने युवक की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। मामला असंध के गांव दनौली का है।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर प्रेमिका का पूरा परिवार फरार हो गया। असंध के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। असंध थाना पुलिस ने प्रेमिका के पिता सूबे सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जींद जिले के गांव मलिकपुर वासी 20 वर्षीय विक्रम सिंह को गांव दनौली के पास डेरे पर रहने वाली सूबे सिंह की लड़की से प्रेम हो  गया। लड़की सफीदो कॉलेज में जाती थी और उसकी बस में अक्सर विक्रम से मुलाकात होती थी। मंगलवार रात को विक्रम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। मिलने की भनक लगने पर लड़की के पिता सूबे सिंह को लगी तो उसने दोनों को एक साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूबे सिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर विक्रम की जमकर लाठी और डंडो से पिटाई की। ये लोग उसकी तब तक पिटाई करते रहे जब तक लड़के ने दम नहीं तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर वे मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही असंध थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अंग्रेज सिंह की शिकायत पर लड़की के पिता सूबे सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया था

murder, boy murder, honour killing, asandh boy murder, karnal boy murder, crime, karnal, haryana
बेटी संग आपत्तिजनक हालत में देखा तो लड़के का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विक्रम के भाई अंग्रेज सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उसके किसी दोस्त ने विक्रम के मोबाइल पर फोन करके उसे अपने पास बुलाया था। साथ ही उसने रात को दोस्त के पास रुकने की बात कही थी। बुधवार सुबह गांव के किसी व्यक्ति का फोन आया और सूचना दी कि विक्रम दनौली के पास एक डेरे के आंगन में पड़ा है। परिवारजन मौके पर पहुंचे और उसे असंध के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों को पकड़ा आपत्तिजनक हालत में
पुलिस का मानना है कि मलिकपुर निवासी विक्रम जब डेरे पर अपनी प्रेमिका से मिलने गया तो उसके परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उन्होंने विक्रम की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी। विक्रम के सिर पर चोट के काफी निशान हैं। वहीं उसके शरीर पर सिर्फ एक अंडरवियर था। विक्रम की हत्या करने के बाद सूबे सिंह अपने पूरे परिवार को लेकर मौके से फरार हो गया। घर में सभी कमरों में ताले लगे हुए थे।

दनौली गांव के एक डेरे पर मलिकपुर गांव के विक्रम की हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अंग्रेज सिंह की शिकायत पर लड़की के पिता सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर  लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- बलजिंद्र सिंह, डीएसपी असंध
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed