फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder, boy murder, dead body found in temple, karnal boy murder, kohand boy murder, haryana

करनाल में युवक की पीट-पीट कर हत्या, मंदिर से मिला शव

Fri, 15 Jul 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 15 Jul 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
murder, boy murder, dead body found in temple, karnal boy murder, kohand boy murder, haryana
करनाल के कोहंड गांव में मंदिर में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
करनाल के गांव कोहंड में चार युवकों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार की रात को लगभग साढ़े 11 बजे उसके भाई जगदीश को गांव का ही एक युवक झाड़ा लगाने के लिए बुलाकर ले गया था। जब जगदीश देर रात तक भी नहीं लौटा तो वह उसे ढूंढते हुए श्मशान घाट के पास पहुंचे तो चार युवक उसके भाई जगदीश को लाठी डंडों से पीट रहे थे। अपने भाई को पीटता देख वह बुरी तरह से घबरा गया और गांव जाकर अपने भतीजे विजय को लेकर श्मशान घाट पहुंचा तो वहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


सुभाष ने बताया कि वे जगदीश को ढूंढते हुए साईं मंदिर के पास पहुंचे तो वहां वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार वालिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष की शिकायत पर चार युवकों रवि, विजेंद्र, संदीप व सुनील पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान घाट में मिली शराब की बोतलें और नमकीन
पुलिस मामले की जांच करने के लिए वाल्मीकि श्मशान घाट में पहुंची। पुलिस ने श्मशान घाट से शराब की खाली बोतलें, नमकीन और टूटे हुए डंडे बरामद किए हैं। अनुमान लगाया जाता है कि झगड़े से पहले उन्होंने शराब पी होगी।


गांव कोहंड में चार युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर रवि, विजेंद्र, संदीप और सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- मनोज कुमार, पुलिस थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed