फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder accused of 9 workers of BSP acquitted from court

बसपा के 9 वर्करों की हत्या का आरोपी पूर्व आतंकी सुक्खी बरी

Fri, 29 Jan 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 29 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
murder accused of 9 workers of BSP acquitted from court

1992 में जालंधर के नूरमहल के संघे खालसा गांव में बहुजन समाज पार्टी के वर्करों की हत्या के आरोप में पूर्व आतंकी सुक्खी काहलों को शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज की अदालत ने बरी कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस सुक्खी काहलों के खिलाफ कोई ठोस गवाह पेश नहीं कर सकी, जिसके आधार पर एडिशनल सेशन जज अरुणदीप वशिष्ठ ने सुक्खी काहलों को बरी कर दिया।

सुक्खी काहलों पर आरोप था कि 16 फरवरी, 1992 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बहुजन समाज पार्टी के 9 वर्करों की हत्या कर दी थी। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश के पक्ष में प्रचार कर रहे वर्करों पर कार सवार युवकों ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन


इस हत्याकांड के बाद सुक्खी काहलों अपना नाम बदलकर एचएस काहलों के नाम से जालंधर के मोता सिंह नगर में रहने लगा था। 2006 में सुक्खी काहलों के बारे में खुलासा हुआ था कि वह एचएस काहलों नहीं बल्कि सुक्खी काहलों है, जिसके बाद उस पर केस दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खी काहलों को दिल्ली पुलिस ने किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। वहां से दिसंबर 2012 में उसको जालंधर की नकोदर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया। 1 जनवरी, 2013 को सुक्खी को चार्जशीट कर दिया गया था।

शुक्रवार को अदालत ने बचाव पक्ष के वकील की ओर से पेश दलीलों पर सहमत होते हुए सुक्खी काहलों को बरी कर दिया।

बताया जा रहा है कि सुक्खी काहलों प्रदेश के डीजीपी स्तर के एक अधिकारी का काफी करीबी रहा है। यही कारण है कि जब उसके जिंदा होने का खुलासा हुआ तो डीजीपी को भी अपनी सफाई देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed