{"_id":"32457f22672ca64770095f54c47537ef","slug":"mother-throw-her-born-child-into-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मां ने नवजात को खाली प्लॉट में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहम मां ने नवजात को खाली प्लॉट में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 12 May 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यासपुरा में एक नवजात बच्ची को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। बच्चों को कुत्तों ने चारों तरफ से घेर लिया और उसकी बाजू खा ली।
विज्ञापन
एक राहगीर ने जब कुत्तों के झुंड को बच्ची को नोचते देखा तो उसने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह ग्यासपुर पीपल वाला चौक के पास एक खाली प्लॉट में बच्ची का शव पड़ा था। उसे कुत्ते नोच रहे थे। एक राहगीर ने ऐसा देख कुत्तों को वहां से भगाया और शोर मचा दिया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बच्ची के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चला कि बच्ची को किसने प्लॉट में फेंका है।
इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची की एक बाजू खा ली थी। संभावना जताई जा रही है कि किसी नवविवाहिता ने ऐसा किया होगा। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस इलाके के अस्पतालों में चेकिंग करवा रही है कि शनिवार को कौन-कौन से अस्पताल में बच्चों का जन्म हुआ।
विज्ञापन