फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother Murdered Daughter for Boy Friend in Karnal of Haryana

प्रेमी संग 'आपत्तिजनक' हालत में बेटी ने देख लिया, तो मां ने बिछा दी लाश...खौफनाक साजिश

Sat, 02 Feb 2019 10:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mother Murdered Daughter for Boy Friend in Karnal of Haryana
करनाल में बेटी की हत्या
मां किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, बेटी ने देख लिया तो मां ने मासूम के साथ खूनी खेल खेल डाला। मामला हरियाणा के करनाल का है। दस साल की बेटी सोनम का कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां और मां का प्रेमी निकला। बेटी का कसूर इतना था कि उसे उसकी मां के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। इन्हीं नाजायज संबंध की बात को छुपाने के लिए मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी का गला दबाकर उसकी आवाज हमेशा के लिए बंद कर दी।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सोनम की मां लक्ष्मी और उसके प्रेमी अमित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के लिए पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि दस साल की बच्ची व चौथी कक्षा की छात्रा सोनम का शव 29 जनवरी को पश्चिमी यमुना नहर में मिला था। शव एक कट्टे में बंद था और कुछ जले होने की भी आशंका थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला था कि बच्ची को गला दबाकर मारा गया था। सिटी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


मैं पापा को बताऊंगी तो उसी के स्वेटर से मार डाला
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि सोनम की हत्या उसकी मां लक्ष्मी और उसके प्रेमी अमित ने 10 जनवरी शाम को ही कर दी थी। पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी बेटी सोनम ने उसे प्रेमी अमित के साथ देख लिया था। इसके बाद सोनम कहने लगी कि वह अमित के बारे में अपने पिता व दादी को बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनते ही उसकी मां लक्ष्मी और प्रेमी अमित ने सोनम के स्वेटर से ही गला दबा दिया, जब सोनम की चीख बाहर आने लगी तो बेरहम मां ने सोनम के मुंह पर हाथ रखकर उस चीख को भी बंद कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने रात को शव को एक कट्टे में डालकर पश्चिमी यमुना नहर में फेंक दिया। खुद को बचाने के लिए बाद में आरोपी महिला ने सिटी थाने में बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।

तीन बच्चों का पिता है आरोपी प्रेमी

आरोपी प्रेमी अमित सदर बाजार में ही रहता है। वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। एसपी ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से आरोपी लक्ष्मी और अमित के बीच प्रेम प्रसंग है। आरोपी अमित एक छोटे ठेकेदार के रूप में काम करता है जो मरीजों की देखभाल के लिए महिलाओं को नौकरी दिलाता है। लक्ष्मी को भी अमित ने ही प्राइवेट नौकरी दिलाई थी। आठ साल से लक्ष्मी अपने पति और दो बच्चों से दूर किराए के मकान में रहती थी और 20 दिसंबर को उसकी बेटी सोनम उसके पास रहने के लिए आई थी।

मकान मालिक गया हुआ था वैष्णो देवी
एसपी ने बताया कि आरोपी मां लक्ष्मी सदर बाजार रघुनाथ मंदिर के समीप किराए के मकान में रहती है। दस जनवरी को उसके मकान का मालिक परिवार के साथ वैष्णो देवी गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर लक्ष्मी का प्रेमी उसके घर आ गया, इस दौरान उसकी दस साल की बेटी सोनम भी घर ही थी, तब उसने अपनी मां को प्रेमी अमित के साथ देख लिया। इसके बाद मां और प्रेमी ने मिलकर बेटी का खेल खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed