फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mother-in-law and wife shot in ludhiana, one dead and one critically injured

घर में घुसकर सास और पत्नी को गोली मारी, बेटे ने भागकर जान बचाई

Thu, 20 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 20 Oct 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
mother-in-law and wife shot in ludhiana, one dead and one critically injured
बंदूक के दम पर की पिटाई
जिसकी लंबी उम्र के लिए महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा, वही उसकी जान का दुश्मन बन गया। महिला के साथ पति ने जो किया, चौंकाने वाला था। घटना पंजाब के लुधियाना की है। वारदात अवैध संबंधों के शक के चलते अंजाम दी गई। हलवारा के गांव रत्तोवाल के किसान जगसीर सिंह उर्फ सीटा ने मंगलवार की रात अपने ससुराल नंगर खुर्द में जाकर सास मंजीत कौर (57) और पत्नी हरजीत कौर (26) को दोनाली लाइसेंसी बंदूक से गोलिया मार दी।
विज्ञापन


घटना में मंजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हरजीत कौर गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं, 7 साल के बेटे अर्शप्रीत ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े आए और हरजीत को अस्पताल ले गए। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना सुधार के प्रभारी बलवंत सिंह गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल महिला के पति जगसीर सिंह सीरा के खिलाफ हत्या एंव आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन पहले भी किए थे घर पर राउंड फायर

mother-in-law and wife shot in ludhiana, one dead and one critically injured
gun
मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले भी जगसीर सिंह ने अपने ससुराल घर में कई राउंड फायर किए थे, लेकिन तब उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। सीरा के ससुराल वाले समझौता करना चाहते थे, लेकिन अब उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

सीरा मंगलवार रात पीछे की दीवार फांद कर अपने ससुराल घर में दाखिल हुआ और पत्नी हरजोत कौर पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सास मंजीत कौर दौड़ी आई तो उसने उसे भी गोली मार दी। सीरा के सिर पर खून सवार था। सास और पत्नी को गोली मारने के बाद वह अपने सात वर्षीय बेटे की ओर दौड़ा, लेकिन वह घर से बाहर भाग गया। गोलियां मारने के बाद सीरा दीवार फांद कर फरार हो गया।

भाई के साथ पत्नी के अवैध संबंधों का शक था

mother-in-law and wife shot in ludhiana, one dead and one critically injured
बंदूक
जानकारी के अनुसार सीरा के बड़े भाई अमरजीत सिंह की शादी उसकी पत्नी हरजोत कौर की बड़ी बहन मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। अमरजीत सिंह की कैंसर की बीमारी से मौत होने के बाद मनप्रीत कौर की शादी अमरजीत और सीरा के सबसे छोटे भाई हरविंदर सिंह के साथ कर दी गई।

सीरा को शक था कि उसकी पत्नी हरजोत के देवर हरविंदर के साथ अवैध संबंध है। इस शक के चलते वह भाई हरविंदर और पत्नी हरजोत के साथ मारपीट करता रहता था। वह अपने ससुराल वालों के साथ भी मारपीट करता रहता था। मामले को लेकर कई बार पंचायतें बैठी और पुलिस में भी शिकायत हुई।

सीरा लुधियाना स्थित एक प्राइवेट बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। घटना से पहले सीरा ने अपने घरवालों को कहा था कि वह अपनी पत्नी को मार देगा और उसके पूरे परिवार को भी खत्म कर देगा। अब उसके फरार होने के कारण घर वाले में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed