फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother commit suicide after talking with son

बेटे को फोन कर कहा- पेपर अच्छे से देना और फंदे पर झूल गई मां

Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Mother commit suicide after talking with son
Demo pic
बीमारी से परेशान एक महिला ने बुधवार सायं अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संतोष रैना (45) निवासी चार मरला कालोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मृतका के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतका ने अपनी बीमारी से तंग होकर मर्जी से जान देने की बात कही है। घटना के समय मृतका का बेटा पेपर देने गया हुआ था। पेपर देने के बाद वो घर आया तो नीचे के कमरों में उसे मां नहीं मिली तो वो ढूंढते हुए ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गया तो देखा कि उसकी मां ने गले में फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन


ये देखकर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के जेठ ने बताया कि बुधवार को संतोष के बेटे का पेपर था। इसलिए वह दो बजे से पहले ही घर से निकल गया। इसके बाद महिला ने अपने बेटे को फोन कर पेपर सही ढंग से देने को भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जोगिंद्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि मृतका संतोष के शव के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी से परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां वीरवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed