{"_id":"61b4f7ca8c81d44e56203b30","slug":"mother-arrested-along-with-lover-for-murder-of-girl-child-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन: रेत में दफन बच्ची की मौत की गुत्थी सुलझी, मां ने प्रेमी व बहन के साथ मिल करवाई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन: रेत में दफन बच्ची की मौत की गुत्थी सुलझी, मां ने प्रेमी व बहन के साथ मिल करवाई थी हत्या
Sun, 12 Dec 2021 12:44 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:44 AM IST
सार
पंजाब के तरनतारन जिले में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। पांच दिसंबर को यहां रेत में दफन एक बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मां ने बेटी के लापता होनी की शिकायत पुलिस को दी थी। जांच में इस हत्याकांड में मां की भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तरनतारन के गोइंदवाल साहिब में छह वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि मां संदीप कौर और उसके प्रेमी ने उनके संबंधों में रोड़ा बनने के कारण बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। इसमें महिला की बहन और उसके प्रेमी का दोस्त बलविंदर भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों को नामजद करते हुए बच्ची की मां और उसके प्रेमी लवजीत सिंह सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। गोइंदवाल साहिब के एसएचओ केवल सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को संदीप कौर ने बेटी के लापता होने की शिकायत दी थी। पांच दिसंबर को रेत के ढेर से बच्ची का शव मिला था।
विज्ञापन
फोन कॉल की डिटेल खंगालते हुए पुलिस ने बच्ची की मां को हिरासत में लिया। इससे पहले उसके प्रेमी लवजीत को हिरासत में लेकर तफ्तीश की गई। जांच में सामने आया कि लवजीत के बच्ची की मां संदीप कौर से संबंध हैं। संदीप कौर पति से अलग रहते हुए प्रेमी को रात को घर बुलाती थी।
विज्ञापन
बच्ची इसमें रोड़ा बन रही थी। दोनों ने साजिश रची और लवजीत ने दोस्त बलविंदर सिंह काका के साथ मिलकर मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसमें बच्ची की मौसी भी शामिल थी। पुलिस का कहना है कि मासूम से दुष्कर्म के बारे में अभी कोई सूचना पोस्टमार्टम बोर्ड ने नहीं दी है।