{"_id":"621dd99e7a2b2227b80b8d3e","slug":"mother-and-son-died-in-car-accident-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर: सड़क हादसे में पूर्व मंत्री तोता सिंह के पीए व उसकी मां की मौत, पत्नी-बेटी समेत चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुक्तसर: सड़क हादसे में पूर्व मंत्री तोता सिंह के पीए व उसकी मां की मौत, पत्नी-बेटी समेत चार लोग घायल
Tue, 01 Mar 2022 02:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:03 PM IST
सार
हादसे में जगसीर सिंह के परिवार के लोग और दूसरी कार में सवार दोनों लोग भी घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
मुक्तसर में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटकपूरा रोड पर गांव वड़िंग जुड़वां नहरों के पास सोमवार की देर रात दो कारों के बीच हुई टक्कर में एक कार में सवार मां और बेटे की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हैं। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे ही उड़ गए। मृतकों में पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का पीए जगसीर सिंह (35) और उनकी मां परमजीत कौर (60) शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धर्मकोट निवासी पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का पीए जगसीर सिंह अपनी मां परमजीत कौर, पत्नी अमृतपाल कौर (35) और बेटी अभिजोत कौर (8) के साथ सोमवार की देर रात मुक्तसर अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे। बताते हैं कि वे यहां अपनी रिश्तेदारी में किसी बच्चे के जन्म की खुशी में शरीक होने जा रहे थे।
विज्ञापन
मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही उनकी आइकॉन फोर्ड कार कोटकपूरा रोड स्थित वड़िंग गांव में जुड़वां नहरों के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार वरना कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में जगसीर सिंह के परिवार के लोग और दूसरी कार में सवार दोनों लोग भी घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
मगर इस दौरान जगसीर सिंह व उसकी मां परमजीत कौर को मृत घोषित कर दिया गया। वरना कार में सवार दोनों घायलों में श्री गंगानगर निवासी भगवंत सिंह और जगतार सिंह शामिल हैं। भगवंत सिंह को जिला सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जबकि अमृतपाल कौर, अभिजोत कौर और जगतार सिंह मुक्तसर के निजी अस्पताल में दाखिल हैं। उधर, इस मामले में थाना बरीवाला पुलिस ने मृतक जगसीर सिंह की घायल पत्नी अमृतपाल कौर के बयान पर वरना कार के चालक भगवंत सिंह के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।