{"_id":"5806294f4f1c1b726b7038a3","slug":"mother-and-son-commit-suicide-by-burn-himself-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे ने खुद को लगाई आग, आत्महत्या की बड़ी वजह आई सामने!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे ने खुद को लगाई आग, आत्महत्या की बड़ी वजह आई सामने!
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 18 Oct 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के जोड़ियां भट्ठियां इलाके के नजदीक घेर सोढ़ियां मोहल्ले में सोमवार रात एक मां-बेटे ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक दोनों मां-बेटा अपनी बीमारी से परेशान थे। साथ ही आर्थिक तंगी के भी शिकार थे। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
संबंधित थाना कोतवाली के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि रीता रानी (56) को उसके पति ने साल 1982 में छोड़ दिया था। उसके बाद से वह अपने बेटे विजय उर्फ कमल (35) के साथ अपने भाई की ओर से जोड़ियां भट्टियां इलाके के नजदीक घेर सोढ़ियां मोहल्ले में दिए मकान में रह रही थी। भाई भुपिंदर कुमार ही दोनों का खर्चा उठाता था। रीता रानी जहां गठियां व शूगर की मरीज थी। गैंगरीन होने के कारण पैरों की उंगलियां कट चुकी थीं और अब चलने-फिरने में लाचार थी।
वहीं बेटा विजय बचपन से ही मानसिक बीमार था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसियों ने रीता रानी के मकान से आग निकलते देखी। पड़ोसियों ने तुरंत भाई भुपिंदर कुमार को सूचित किया। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाकर जब मकान का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर कमरे में बेड पर दोनों की सड़ी हालत में लाशें पड़ी थीं। कमरे का सारा सामान और कमरा काफी हद तक जल चुका था। पुलिस के मुताबिक दोनों मां-बेटा बीमारी से परेशान थे और साथ ही आर्थिक मंदहाली भी थी। अब तक कि जांच में दोनों की ओर से सुसाइड किए जाने का मामला ही सामने आ रहा है।