फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and 2 Little Girl Death due to Domestic Fight

2 बेटियों की हत्या कर खुद भी मर गई मां

Thu, 04 Sep 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 04 Sep 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
Mother and 2 Little Girl Death due to Domestic Fight

शहर के भगत नगर में रहने वाले संदीप के घर में छह माह पहले बेटी के पैदा होने के बाद शुरू तनातनी की आग दो बेटियों और पत्नी की मौत के बाद शांत हुई और एक ही झटके में भरा पूरा परिवार उजड़ गया।

विज्ञापन


इसमें हत्यारे ने एक बेटी को जहरीला पदार्थ और दूसरे की गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पत्नी की आत्महत्या और हत्या के मामले में फिलहाल पेंच फंसा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मीनू ने दोनों बेटियों की हत्या कर खुदकुशी की हो या फिर पति संदीप ने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा

Mother and 2 Little Girl Death due to Domestic Fight

शहर के भगत नगर में संदीप के घर में बुधवार दोपहर को पसरा सन्नाटा देर शाम एक झटके के साथ टूटा और इसकी आवाज दूर-दूर तक पहुंची। यहां पर हर कोई सिहर उठा और आसपास के काफी लोग घटना स्थल संदीप के घर पहुंचे।

यहां पर छह माह की दूधमुही दामिनी और ढाई साल की राधिका का शव पड़ा था और 33 साल की मीनू का शव फंदे पर लटका हुआ था।

डीएसपी शहर जितेंद्र गहलावत व थाना प्रभारी विपिन इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की मदद से नमूने जुटाए और मीनू के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसकी सूचना पाकर संदीप भी पहुंचा।

यूपी के मेरठ का रहने वाला है संदीप

Mother and 2 Little Girl Death due to Domestic Fight

पुलिस जांच में सामने आया कि संदीप मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और यहां पर एक सरिया की दुकान पर मुनीम है। वह अपनी पत्नी मीनू, ढाई साल की राधिका व छह माह की दामिनी के साथ भगत नगर में रहता था।

बताया जा रहा है कि संदीप व मीनू में लंबे समय से तनाव चल रहा था और छह माह पहले दामिनी के पैदा होने के बाद विवाद ओर भी बढ़ गया। ऐसा सामने आया है कि संदीप अपनी पत्नी से बेटा चाहता था और उसको बेटी हो गई।

जिसके बाद घर में कलह हर रोज होने लगा। बुधवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों में बात काफी बढ़ गई।

जिसके बाद राधिका व दामिनी में से एक को जहरीला पदार्थ पिला दिया और एक की गला घोंटकर हत्या कर दी। मीनू के फंदे पर लटकने और लटकाने की बात पर फिलहाल सवाल खड़े हैं।

दो बातें सामने आ रही हैं

Mother and 2 Little Girl Death due to Domestic Fight

इसमें दो बात सामने आ रही हैं। एक तो मीनू ने दोनों बेटियों की हत्या कर खुदकुशी करने और दूसरी संदीप द्वारा दोनों बेटियों व पत्नी की हत्या करने की है।

माना जा रहा है कि उसने दोनों बेटियों की हत्या कर दी हो और अपनी पत्नी के शव को फंदे पर लटका दिया है। पुलिस भी इस पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में बड़ी गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

थाना शहर के अंतर्गत भगत नगर में दो लड़कियों की हत्या की गई है और महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। प्राथमिक जांच में एक बच्ची को जहरीला पदार्थ व दूसरी की

गला घोंटकर हत्या करना सामने आया है। पुलिस को संदीप पर भी शक है और इस मामले में संदीप को जांच में शामिल किया है। पुलिस ने तीनों के शवों को शव गृह में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब सामने आ सकेगा।
जितेंद्र गहलावत, डीएसपी शहर पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed