करनाल: अपहरण के बाद व्यापारी के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
- व्यापारी के बेटे का अपहरण पर फिरौती की रकम वसूलने के बाद की थी हत्या
- वारदात के साढ़े चार माह बाद कैथल के चीका से गिरफ्तार हुआ राजेंद्र उर्फ जिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निसिंग में व्यापारी के बेटे का अपहरण कर फिरौती के ढाई लाख रुपये लेने के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने साढे़ चार माह बाद मुख्य आरोपी राजेंद्र उर्फ जिंदा को अवैध हथियार के साथ कैथल के चीका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। बदमाश राजेंद्र उर्फ जिंदा करनाल में मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल है और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी था।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि 29 दिसंबर 2019 को देर शाम थाना निसिंग में दर्शन लाल निवासी निसिंग ने तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि सुबह उनके बेटे विश्व भारती उर्फ विशू का अपहरण हो गया है। साथ ही बदमाशों ने व्यापारी के पड़ोसी बूटा सिंह के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
इसे भी पढ़ें- हरियाणाः अब दफ्तरों में सभी अफसर पहुंचेंगे, ग्रुप-सी और डी के 50 प्रतिशत कर्मचारी रहेंगे मौजूद
इसके बाद विशू के परिजनों ने भय के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी और बदमाशों के बताए स्थान पर 2.50 लाख रुपये पहुंचा दिए। इसके बाद भी जब विशू को बदमाशों ने रिहा नहीं किया तो व्यापारी ने बेटे के अपहरण की तहरीर दी। शिकायत मिलते ही मामला दर्जकर क्राइम यूनिट सीआईए-01 टीम के इंचार्ज निरीक्षक दीपेन्द्र राणा को जांच सौंपी गई।
तीन जनवरी 2020 को इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा की टीम ने एक आरोपी अमनदीप उर्फ अमन बाबा निवासी निसिंग को कस्बा पुंडरी जिला कैथल से गिरफ्तार कर लिया था। उससे एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया था। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि विशू की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है।
निशानदेही पर शव को बरामद भी कर लिया गया। साथ ही दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। इसमें राजेन्द्र उर्फ जिंदा निवासी गोंदर और रविन्द्र उर्फ बिन्द्र निवासी गोंदर शामिल है। मामले में एक आरोपी रविंद्र उर्फ बिंदु ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
यूं दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी रविन्द्र उर्फ बिन्द्र प्लान के तहत विशू को उसकी दुकान से किसी बहाने से बुलाकर साइड में लेकर आया था, जहां पर पहले से ही गाड़ी में सवार राजेन्द्र उर्फ जिंदा के साथ मिलकर अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद गांव कौल से पबनावा जाते समय एक भट्ठे के मजदूर से फोन छीनकर फिरौती मांगी गयी थी।
हत्या लूट चोरी के 25 मामले हैं दर्ज
कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में राजेंद्र उर्फ जिंदा पर हत्या, लूट, चोरी सहित 25 मामले दर्ज हैं। करनाल में जिंदा मोस्ट वांटेड है और इस पर पांच हजार का इनाम रखा है।