फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most Wanted gobi Ram arrested in the Panchkula violence case

पंचकूलाः हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी गोबी राम गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Wed, 08 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Most Wanted  gobi Ram arrested in the Panchkula violence case
आरोपी गोबी राम
25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड आरोपी नवीन उर्फ गोबी राम को एसआईटी ने सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम था जो पिछले करीब एक साल से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पकड़ा गया आरोपी डेरा प्रमुख का बेहद करीबी होने के साथ-साथ डेरा की कोर कमेटी का सदस्य रह चुका है।
विज्ञापन


 आरोपी की सिरसा डेरा के ट्रस्ट में भी अहम भूमिका थी। गोबी राम को बुधवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। एसआईटी इंचार्ज एसीपी आदर्शदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीन दिन पहले हिंसा मामले में एक और 50 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को सिरसा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जो हिंसा के बाद से फरार चल रहा था। 25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगे और देशद्रोह के आरोप में दर्ज एफआईआर नंबर-345 में वांटेड गोबी राम मूलत: राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन


पंचकूला में 25 अगस्त, 2017 को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट ने जब साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया, उसके बाद भड़की हिंसा की साजिश में गोबी राम की क्या भूमिका रही थी, इसका भी खुलासा रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ में होगा। बताया जा रहा है कि गोबी राम डेरा प्रमुख का बेहद नजदीकी होने के साथ-साथ ट्रस्ट का काम भी देखता था। उससे होने वाली पूछताछ में हिंसा और सिरसा डेरे से जुड़े कई अहम मामलों में खुलासा भी होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed