फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   most wanted criminal of panchkula police arrested

मोस्ट वांटेड मोनू राणा समेत सात गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
most wanted criminal of panchkula police arrested

मोस्ट वांटेड शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा समेत 7 हार्डकोर अपराधियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी अपराधियों पर थाना बराडा में हत्या और हत्या के प्रयास व अवैध हथियार रखने का केस दर्ज है। पुलिस ने सभी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


लंबे अरसे से मोनू राणा एमआर ग्रुप के नाम से एक गैंग चला रहा था। इस गैंग का आतंक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल समेत कई जिलों में था। पुलिस ने वीरवार को सभी अपराधियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पंचकूला ने बताया कि शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा निवासी गांव थंबड़ जिला अंबाला, नीरज उर्फ रैंबो निवासी रोहटी जिला कुरुक्षेत्र, अमित मलिक उर्फ सागर निवासी गांव मखमलपुर जिला सीमली उत्तर प्रदेश, पंकज निवासी निवासी गांव मखमलपुर जिला सीमली उत्तर प्रदेश, अजय सिंह निवासी गांव तेवर, खरड, जिला मोहाली पंजाब, बलजिंद्र सिंह निवासी गांव तेवर, खरड, जिला मोहाली पंजाब, सौरव निवासी डीएसओ माजरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनू राणा और इसके गैंग के खिलाफ विभिन्न जिलों में फिरौती, लूट, डकैती, हत्या व हत्या के प्रयास के कई केस दर्ज हैं। मोनू राणा और उसके गैंग के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में थाना पेहवा के एसएचओ के ऊपर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज है।

इसमें सभी आरोपी अब तक फरार चल रहे थे। मोनू राणा मूलरूप से गांव थंबड जिला अंबाला का रहने वाला है और गैंग के सदस्यों के खिलाफ थाना चंडी मंदिर पंचकूला, थाना बराडा अंबाला, यमुनानगर थाना सदर यमुनानगर, थाना सढौरा यमुनानगर, थाना लाडवा कुरुक्षेत्र, थाना शाहाबाद कुरुक्षेत्र, थाना पेहवा कुरुक्षेत्र व थाना सदर करनाल में विभिन्न संगीन धाराओं में करीब दर्जनों केस दर्ज हैं।


इसका जांच में खुलासा हो सकता है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी अपराधियों से काफी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed