फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   most wanted criminal muqeem kala and his friend run away for police custody

यूपी का कुख्यात इनामी बदमाश मुकीम काला भागा

Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
most wanted criminal muqeem kala and his friend run away for police custody

यूपी का कुख्यात व दस लाख रुपये का इनामी बदमाश मुकीम काला व उसका सहयोगी दिलशाद 4 प्रदेशों की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।  हालांकि, घेराबंदी के चलते उन्होंने करनाल पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरते देखकर दोनों फरार हो गए और गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी और उसमें से दोनों की पत्नियों को काबू किया है। पुलिस ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास के आरोप में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि महिलाओं के कब्जे से सहारनपुर में हुई लूट की जेवर बरामद होने की भी सूचना है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। बता दें कि मुकीम पंजाब, यूपी समेत हरियाणा में भी कई वारदातों में वांटेड है और उस पर दस लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस को इसकी मुखबिरी थी

most wanted criminal muqeem kala and his friend run away for police custody

घटना गुरुवार देर रात की है। मामले के अनुसार, गुरुवार रात को मुकीम व उसका अन्य साथी अंबाला की तरफ से जीटी रोड से एक गाड़ी से करनाल की तरफ आ रहे थे। पंजाब पुलिस को इसकी मुखबिरी थी, पुलिस उसका पीछ कर रही थी। बताया जाता है कि यूपी, दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी उसकी टाह में लगी थी।

करनाल पुलिस ने नीलोखेड़ी में नाके लगाकर घेराबंदी की, लेकिन देर रात गाड़ी नाके को तोड़ गई। ऐसे में करनाल पुलिस को अलर्ट किया और पुलिस बलड़ी बाईपास चौक पर घेराबंदी की, लेकिन दोनों बदमाश नाका तोड़कर फरार हो गए। इसके बाद करनाल पुलिस ने बलड़ी बाईपास पर नाके लगाए और घेराबंदी, यहां पर खुद को घिरा देखकर आरोपी मुकीम ने पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन आनन फानन में वह खुद को घिरता देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर मुकीम व उसका साथी दिलशाद फरार हो गए। वहीं पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी व दो महिलाओं को काबू किया है।

सीआईए पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। ये दोनों महिलाएं मुकीम व दिलशाद की पत्नी हैं। पूछताछ में पुलिस ने दोनों महिलाओं से सहारनपुर में हुई लूट के मामले में जेवरात बरामद किए हैं।  पुलिस ने मुकीम काला, दिलशाद पर हत्या के प्रयास व दोनों महिलाओं पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

कई प्रदेशों में कुख्यात है मुकीम

most wanted criminal muqeem kala and his friend run away for police custody

यूपी का कुख्यात बदमाश मुकीम काला कई मामलों में संलिप्त है और फरार चल रहा है। गौरतलब है कि पिछले माह इस गैंग के दो सदस्य पानीपत में भी गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस के अनुसार मुकीम का गैंग है और वह खुद कई प्रदेशों में हुई वारदातों में संलिप्त है। उस पर दस लाख रुपये का इनाम भी है।

इस बारे में एसपी अभिषेक गर्ग का कहना है कि मुकीम काला व दिलशाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, उन्होंने पुलिस के जवानों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मी बच गए। दोनों आरोपियों की पत्नियों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं से लूट के जेवर भी बरामद किए हैं। चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed