{"_id":"56fa8d454f1c1bd445f001a3","slug":"molestation-with-younger-brother-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छोटे भाई की पत्नी को अकेली देख की छेड़छाड़, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में छोटे भाई की पत्नी को अकेली देख की छेड़छाड़, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से सटे गांव बठलाना में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस संबंध में सोहाना थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार को पीड़िता घर में अकेली थी। इस बीच उसका जेठ हरमेश सिंह पहुंच गया। उसे अकेला पाकर उसने छेड़छाड़ की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। इसके बाद आरोपी कुछ समय बाद घर पहुंचा और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि यह बात किसी को न बताए। महिला ने अपने पति को वारदात की जानकारी दी। पति ने जब इस बारे में आरोपी से बात करनी चाही तो उसने धमकाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने इस संबंध में सोहाना थाने की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि परिवार में महिला से छेड़छाड़ का अपनी तरह का नया मामला है।