फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with young woman in chandigarh

युवती ने साइड मांगी तो पांच युवकों ने की छेड़छाड़

Tue, 19 Aug 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
molestation with young woman in chandigarh

फैदा गांव में घर जा रही युवती ने जब पांच युवकों से साइड मांगी तो युवक कमेट्स करने लगे। युवती ने विरोध किया तो शारीरिक छेड़छाड़ करने पर उतर आए। युवती ने शोर मचाया और जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन


परिजनों ने जब विरोध जताया तो युवक उनका भी सिर फोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया, लेकिन मामला नहीं दर्ज किया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो युवती के परिजनों ने एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल से कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दी। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


फैदा गांव निवासी किशोर कुमार ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को उसकी बहन घर आ रही थी। रास्ते में पांच लड़के खड़े थे। बहन ने युवकों से साइड मांगी तो वह कमेट्स करने लगे। बहन ने विरोध किया तो छेड़छाड़ करने लगे और खाली कमरे में जबरदस्ती ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मां फूलवती गई तो उसकी भी पिटाई कर दी। बहन को बचाने जब वह गया तो डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। रिश्तेदार छोटे लाल को भी चोट आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया।


सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पहुंचकर बयान दर्ज किए और उन्हें घर भेज दिया। किशोर ने आरोप लगाया कि युवक सरेआम गांव में घूम रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed