फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with women's player at training session

महिला खिलाड़ियों ने सुनाई छेड़छाड़ की आपबीती

Fri, 10 Jul 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना(हरियाणा) Updated Fri, 10 Jul 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
molestation with women's player at training session

असामाजिक तत्व खेल मैदान में अश्लील फब्तियां कसते हैं। जबरन फोन नंबर देकर परेशान करते हैं और बाथरूम में अश्लील शब्द लिख देते हैं जिससे शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन


जब महिला खिलाड़ियों ने छेड़छाड़ की ये आपबीती सुनाई तो सभी चौंक गए। मामला हरियाणा के भूना की है। इस संबंध में गांव बैजलपुर की हॉकी महिला खिलाड़ियों ने परेशान होकर पुलिस थाना में शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी महिला खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय तथा जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन


लड़कियां खेल मैदान में हो रहे अमानवीय व्यवहारों की शिकायत पहले भी पंचायत से कर चुकी हैं। दर्जनों बार गांव में पंचायती तौर पर युवकों को हरकतों से बाज आने के लिए भी चेताया जा चुका है पर मनचलों को कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हालात यह है कि महिला खिलाड़ी खेल मैदान में जाने से भी डर रही हैं। जिसके विरोध में बुधवार को दर्जनों हॉकी महिला खिलाड़ी अभिभावक व खेल प्रशिक्षुओं ने आरोपियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

शरारती तत्व पंचायत की भी नहीं मानते

molestation with women's player at training session

पुलिस को दी शिकायत में सुमन, पूनम, शर्मिला, मनीषा, पिंकी, पूजा, लक्ष्मी, मोनिका, अनीता, शीला, सोनू, रजनी, सोमा, सुमित्रा, बसकोरी, बीमती, सुनेहरी, कुलदीप व अंकित आदि दर्जनों हॉकी खिलाड़ियों ने बताया कि बैजलपुर के खेल मैदान में सुबह व शाम हॉकी खेलने के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अश्लील फब्तियां कसते हैं।

इतना ही नहीं कई दफा मनचले खिलाड़ियों को फोन नंबर देकर परेशान करते हैं। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक बाथरूम में अश्लील शब्द लिख देते हैं जिससे उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है। लड़कियों ने कहा कि उन्हें गांव के ही रोहताश व प्रकाश सहित आधा दर्जन युवक परेशान कर रहे हैं।

पुलिस शिकायत में लड़कियों ने बताया कि पंचायत को भी कई बार मामले से अवगत करवा चुके हैं। पर उक्त शरारती तत्व पंचायत की नहीं मानते। पंचायत में गलती स्वीकार कर भविष्य में हरकत न करने का भरोसा देते हैं। उक्त घटनाओं के बाद महिला खिलाड़ी शारीरिक व मानसिक रूप से उनकी हरकतों का शिकार हो रही हैं।

पीटीआई बीर सिंह ने कई बार मनचलों को धमकाने की कोशिश की तो उस पर भी कई बार हमले किए जा चुके हैं। जिससे उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है।

थाना के एएसआई ताराचंद शर्मा ने लड़कियों की शिकायत पर पुलिस बीट इंचार्ज को जांच करके मामले की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed