फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with woman staff, accused son of factory owner arrest

फैक्टरी मालिक के बेटे ने महिला कर्मी से छेड़छाड़ की, गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
molestation with woman staff, accused son of factory owner arrest
गिरफ्तार - फोटो : demo pics

महिला कर्मी ने फैक्टरी मालिक के बेटे पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वीरवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो की फैक्टरी मालिक के बेटे नितिन मेहता (28) को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


फैक्टरी में कार्यरत महिला ने आरोप लगाया कि वह सुबह नितिन के कमरे में चाय देने गई थी। जैसे ही वह टेबल पर चाय देकर लौट रही थी तो नितिन ने उससे जबरदस्ती की कोशिश की। महिला ने जब युवक से बचने की कोशिश तो नितिन ने उससे मारपीट शुरू कर दी। महिला के अनुसार उसे लात-घूंसे मारे गए। पीड़िता का कहना है कि वह फैक्टरी में 16 साल से काम कर रही थी।
विज्ञापन


नितिन उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। महिला ने फैक्टरी से ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस और महिला को जीएमसीएच -32 अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शाम को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed