{"_id":"5741e1dc4f1c1b9b1a690954","slug":"molestation-with-woman-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बड़ी महिला से करता था छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 बड़ी महिला से करता था छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने से उम्र में दस साल बड़ी महिला को अश्लील इशारे और फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मनीमाजरा की 30 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उसे गंदे इशारे करता है और कमेंट्स पास करता है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनीमाजरा निवासी और ड्राइवर आशीष (20) को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने आशीष पर आरोप लगाए थे कि वह कई दिन से उसे परेशान कर रहा था। आईटी पार्क पुलिस के अनुसार आशीष के खिलाफ पहले भी दो महिलाओं ने छेड़छाड़ की शिकायत दी थी।
विज्ञापन