{"_id":"5a7c9d2b4f1c1b410b8b7e4f","slug":"molestation-with-girl-in-sector-31-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"53 साल के सीए ने 22 साल की असिस्टेंट से की छेड़छाड़, कहा- प्यार करना चाहता हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
53 साल के सीए ने 22 साल की असिस्टेंट से की छेड़छाड़, कहा- प्यार करना चाहता हूं
अविनाश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-31 के एससीओ नंबर-40 के दूसरे तल पर राजेश अग्रवाल एवं एसोसिएट्स नामक फर्म के संचालक सेक्टर-38 निवासी 53 वर्षीय सीए राजेश अग्रवाल ने अपने ही ऑफिस में असिस्टेंट युवती से छेड़छाड़ कर डाली।
आरोपी का विरोध कर युवती जब गुस्से में ऑफिस से जाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। गुस्साई युवती ने आरोपी सीए राजेश अग्रवाल को तुरंत एकतरफ झटक दिया और चिल्ला पड़ी। युवती का रुख देख आरोपी माफी मांगने लगा। उसने युवती से उसकी करतूत की जानकारी किसी अन्य को नहीं देने को कहा।
साथ ही यह भरोसा भी दिया कि भविष्य में फिर कभी आपत्तिजनक हरकत नहीं करेगा लेकिन युवती ने आरोपी की शिकायत थाना-31 पुलिस से कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला की उसने छेड़छाड़ की थी। पूछताछ पूरी होने पर आारेपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जूनियर्स को ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया था ऑफिस

आरोपी ने उसके कनिष्ठ कर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए बीती एक तारीख को युवती को ऑफिस बुलाया। फिर बीती तीन तारीख को उसे एक अन्य कर्मचारी के साथ उसे काम की ट्रेनिंग देने के लिए एक क्लाइंट के पास भेजा।
वहां से लौटकर दूसरी कर्मचारी तो घर चली गई लेकिन आरोपी ने शिकायतकर्ता युवती को कुछ काम बताते हुए उसे ऑफिस में ही रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को पास बैठाकर उससे शर्मनाक हरकतें की।
पीड़िता इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से करेगी शिकायत
सूत्रों की मानें तो युवती इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से आरोपी की सीए काउंसिल से सदस्यता खत्म कराने को भी शिकायत करेगी।
युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
- गुरजीत कौर, सेक्टर-31 थाना एसएचओ