{"_id":"60a9e9b6e3ff345c1c78cb9a","slug":"molestation-with-eight-year-old-girl-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: गुरुद्वारे में माथा टेकने गई बच्ची के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों ने ग्रंथी को बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: गुरुद्वारे में माथा टेकने गई बच्ची के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों ने ग्रंथी को बांधकर पीटा
Sun, 23 May 2021 11:14 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 May 2021 11:14 AM IST
सार
ग्रंथी ने गुरुद्वारे में माथा टेकने आई आठ साल की बच्चे के साथ छेड़छाड़ की। मामला थाना बालियावली के एक गांव का है।
घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने ग्रंथी को गुरुद्वारे में एक खंभे से बांधकर पीटा। सब इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खंभे से बांधकर ग्रामीणों ने की ग्रंथी की पिटाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव में गुरुद्वारा में माथा टेकने गई आठ वर्षीय बच्ची के साथ ग्रंथी ने छेड़छाड़ की। बच्ची ने इस हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया और गांव वालों ने आरोपी ग्रंथी को खंभे से बांधकर पीटा और इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही।
विज्ञापन
थाना बालियावली के सब इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया के आठ वर्षीय बच्ची गांव के गुरुद्वारे में शनिवार शाम को माथा टेकने गई थी। जहां पर ग्रंथी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को इस हरकत के बारे में बताया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर ग्रंथी को खंभे से बांध कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन