{"_id":"75a8ed0b69d97c4e4700e3e8c998f45b","slug":"molestation-with-child-by-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में बच्ची को पोर्न फोटो दिखा गंदी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में बच्ची को पोर्न फोटो दिखा गंदी हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
बच्ची घर के समीप दुकान से सामान लेने गई तो दुकानदार अश्लील चित्र दिखा करने लगा गंदी हरकत। वारदात पंजाब के अमृतसर थाना क्षेत्र में घटी।
विज्ञापन
थाना मेहता पुलिस ने एक बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दुकानदार खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नौ वर्ष की बच्ची घर के समीप एक दुकान से सामान लेने गई।
विज्ञापन
दुकानदार रणजौथ सिंह ने उसे अश्लील चित्र दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने शुरू कर दीं। बच्ची ने घर आकर उसे घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर दुकानदार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन