{"_id":"571d0fdb4f1c1b742f8b560a","slug":"molestation-with-child-and-woman-in-thunder-zone-at-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार संग घूमने गई महिला और बच्ची से युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार संग घूमने गई महिला और बच्ची से युवकों ने की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 25 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के गांव स्वाड़ा स्थित थंडरजोन में रविवार को महिला और एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थंडरजोन में बने वाटर फाल में पांच युवकों ने मुंडी खरड़ के परिवार के बच्चे और महिलाओं से छेड़छाड़ की। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
थंडरजोन में तैनात सिक्योरिटी गार्ड मूक दर्शक बनकर यह देखते रहे। जबकि पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद आरोपी सिक्योरिटी गार्डों को धक्का देकर भाग गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुंडी खरड़ निवासी दो परिवार के सदस्य रविवार को थंडरजोन में घूमने गए। इस दौरान वाटर फाल में कुछ शरारती युवक मौजूद थे। उन्होंने वाटर फाल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही एक महिला के साथ भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इसके बाद जब परिवार के सदस्यों ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं ने शोर मचाया तो सिक्योरिटी गार्ड चुपचाप देखते रहे। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच रही है।