फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with British student in train by punjab police staff

ब्रिटिश छात्रा से ट्रेन में छेड़छाड़, हाईकमीशन में शिकायत

Fri, 22 May 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 22 May 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
molestation with British student in train by punjab police staff

शहीद एक्सप्रेस में पंजाब पुलिस के होमगार्ड द्वारा एक ब्रिटिश छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ईमेल से दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन में शिकायत की है। इसके बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


छात्रा ने हाईकमीशन को भेजी शिकायत में कहा कि 19 मई मंगलवार को अमृतसर से दरभंगा जाने वाली शहीद एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए वह अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां एक युवक उसे परेशान करने लगा तो वह ट्रेन में बैठ गई और वहां मौजूद होमगार्ड सुखविंदर सिंह से युवक की शिकायत की।
विज्ञापन


होमगार्ड को देख युवक भाग गया। ट्रेन चल पड़ी और छात्रा अपनी सीट पर बैठ गई। थोड़ी देर बाद होमगार्ड उसके पास आकर बैठ गया और उससे अश्लील हरकतें कीं।

छात्रा ने शोर मचाया और आरोपी की फोटो खींच ली

molestation with British student in train by punjab police staff

इस पर छात्रा ने शोर मचाया और आरोपी की फोटो खींच ली लेकिन होमगार्ड पर कोई असर नहीं हुआ। वह छेड़छाड़ करता रहा। छात्रा के अनुसार अन्य स्टेशन पर कुछ लोग ट्रेन में सवार हुए। उन्हें देख होमगार्ड वहां से चला गया।

छात्रा ने मामले की शिकायत के लिए डीजीपी ऑफिस लगातार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। छात्रा ने हाईकमीशन को आरोपी का नाम और अन्य जानकारी भेजते हुए कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

ब्रिटिश हाईकमीशन की जांच शुरू होते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और थाना जीआरपी में आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर वीरवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना जीआरपी के प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने कहा कि आरोपी सुखविंदर सिंह अमृतसर सेंट्रल जेल में तैनात है और मंगलवार को लुधियाना जाने के लिए वह ट्रेन में सवार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed