फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation to daughter of woman officers in train

बीएसएफ जवान ने ट्रेन में अधिकारी की बेटी को छेड़ा

Tue, 27 Jan 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Jan 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
molestation to daughter of woman officers in train

बीएसएफ के जवान ने चलती ट्रेन में सीआरपीएफ की महिला अधिकारी की छह साल की बच्ची से छेड़खानी की। महिला अधिकारी के जीआरपी से शिकायत करने के बाद जवान ट्रेन धीमी होने पर फरार हो गया। केस दर्ज कर जीआरपी रेल आरक्षण चार्ट से बीएसएफ जवान का पता खंगाल रही है।

विज्ञापन


पटियाला की रहने वाली महिला अधिकारी अपनी बेटी के साथ शनिवार को धनबाद में कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगी में सवार हुई थीं।

बगल की केबिन की साइड अपर सीट पर बीएसएफ का जवान केके पांडेय यात्रा कर रहा था। केके पांडेय ने रात में शराब पी और करीब 11 बजे जब ट्रेन देहरी आसनसोल पार कर रही थी, कंबल हटाकर बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा।

विज्ञापन

यात्री मूकदर्शक बने रहे, जवान भाग निकला

molestation to daughter of woman officers in train

बच्ची के रोने की आवाज पर केबिन में सो रहे यात्रियों की नींद खुल गई। बेटी के साथ घिनौनी करतूत करता देख महिला अधिकारी ने बीएसएफ जवान को फटकार लगाई। इस पर बीएसएफ जवान उनसे अभद्रता करने लगा। केबिन के यात्री मूकदर्शक बने रहे, इस पर कमांडेंट ने टीटीई से शिकायत की।

लेकिन टीटीई ने कोई कार्रवाई नहीं की और मुगलसराय में उतर गया। ट्रेन जब सुबह करीब आठ बजे फैजाबाद पहुंची तो कमांडेंट को किसी तरह जीआरपी कंट्रोल रूम का नंबर मिला। कमांडेंट ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी कंट्रोल को दे दी। इस पर बीएसएफ जवान रुदौली के पास ट्रेन धीमी होने पर भाग निकला।

जवान के भागने के बाद बोगी के यात्री रुदौली में हंगामा करने लगे। ट्रेन वहां से निकली तो जीआरपी के जवान बाराबंकी पहुंचे, लेकिन हाथ कुछ न लगा। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर जीआरपी की महिला सिपाही और एसआई को महिला अधिकारी ने पूरी दास्तां सुनाई। जीआरपी ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed