फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali youth kidnapped in Indonesia

Mohali News: इंडोनेशिया में मोहाली के युवक का अपहरण, 30 लाख की फिरौती मांगी, तीन लाख लेने के बाद छोड़ा

Wed, 04 Jan 2023 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 11:55 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका भतीजा 28 दिसंबर को इंडोनेशिया के बाली में पहुंच गया था। इसके बाद तीन तक वह फोन पर बात करता रहा। इसके बाद 30 दिसंबर को उन्हें विदेशी नंबर से उनके और सन्नी ठाकुर के फोन नंबर पर कॉल आया और अपहरण के साथ फिरौती की बात की गई।

विज्ञापन
Mohali youth kidnapped in Indonesia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध तरीके से विदेश जाना आपको भारी पड़ सकता है। यहां ही हुआ मोहाली के एक युवक के साथ। मोहाली निवासी 22 साल का युवक इंडोनेशिया के रास्ते अमेरिका (यूएसए) जा रहा था। मगर वहां पहुंचने से पहले बाली में मैक्सिको की टिकट दिखाने के बाद युवक का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद परिवार से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। बाद में परिवार से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर युवक को वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव बहलोलपुर बलौंगी निवासी सुखविंदर सिंह ने बलौंगी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा आशुतोष राणा (22) साथ में रहता है और खेतीबाड़ी का काम करता था। उनके एक रिश्तेदार के दोस्त सन्नी ठाकुर ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार अमेरिका गया है। इस पर उन्होंने भी भतीजे को अमेरिका भेजने का मन बनाया। उन्होंने एजेंट से संपर्क किया। एजेंट ने उन्हें बताया कि बाली के रास्ते अमेरिका भेजेंगे। इस पर राजी होकर उन्होंने भतीजे को एजेंट के जरिये भेज दिया। यूएसए पहुंचने से पहले ही उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और उन्हें कहा गया कि आपके भतीजे का अपहरण कर लिया गया है। आप इसके बदले में 30 लाख रुपये दो नहीं तो उसको को मार डालेंगे। इसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये में बात बनी।
विज्ञापन


28 दिसंबर को पहुंचा था बाली, तीन दिन खुद करता रहा बात
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका भतीजा 28 दिसंबर को इंडोनेशिया के बाली में पहुंच गया था। इसके बाद तीन तक वह फोन पर बात करता रहा। इसके बाद 30 दिसंबर को उन्हें विदेशी नंबर से उनके और सन्नी ठाकुर के फोन नंबर पर कॉल आया और अपहरण के साथ फिरौती की बात की गई। साथ ही एक बैंक का खाता नंबर देकर उसमें पैसे ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद बताए गए बैंक खाते में साढ़े तीन लाख रुपये जमा भी करवा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

35 लाख रुपये में हुआ था अमेरिका भेजने का सौदा
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके भतीजे को यूएसए तक पहुंचाने के लिए एजेंट से कुल 35 लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसमें उन्हें कहा गया था कि 20 लाख रुपये मैक्सिको जाकर देने होंगे। वहीं बाकी के 15 लाख रुपये यूएसए पहुंचने पर देने होंगे। जब उनका भतीजा बाली पहुंचा तो उन्हें मैक्सिको का वीजा और बोर्डिंग पास दिखाकर 20 लाख रुपये मांगे गए। इस पर उन्होंने 20 लाख रुपये नकद जालंधर जाकर उनके लोगों सौंपे थे। इसके बाद उन्हें कॉल आ गया था कि उनका भतीजा किडनैप हो गया है और 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

भतीजे की टिकट भेजी तो वहां से वापसी की फ्लाइट पर भेजी
शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने भतीजे को वापस बुलाने के लिए दिल्ली की रिटर्न टिकट बुक करवाकर भेजी और चार लाख रुपये दिए तो उनके भतीजे को जहाज पर बैठाया। रात 10 बजे उनके भतीजे की फ्लाइट दिल्ली में लैंड होगी। भतीजे के वहां से चलने से पहले उन्होंने बात की थी। इसके बाद फ्लाइट का बीच में जहां स्टे था, वहां पर भी भतीजे से फोन पर बात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed