{"_id":"e6a528fa7ebd873d9b39499f597b875b","slug":"mohali-sex-racket-horrible-exposure-in-girl-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली सेक्स रैकेटः युवती की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली सेक्स रैकेटः युवती की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
फेज-11 के जिस घर को किराए पर लेकर दलाल प्रमोद सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने उसके मकान मालिक भूपिंदर सिंह पर भी मंगलवार शाम को केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने किराएदारों की वेरिफिकेशन पुलिस के पास नहीं कराई थी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने केस के मुख्य सह आरोपी नोनी की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने इलाके के कुछ लोगों को भी राउंड अप किया है। उनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक जिस दिन दिल्ली से लाई लड़की की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई थी।
विज्ञापन
उसके बाद श्मशान घाट में हुए मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने दलाल प्रमोद से काफी पूछताछ की है। प्रमोद ने बताया कि जिस समय लड़की की मौत हुई उस समय वह नोनी के साथ थी। वहीं, लड़की की मौत के बाद से नोनी गायब है। उसका फोन भी गायब है। प्
विज्ञापन
रमोद ने जो नोनी के घर का पता पुलिस को दिया था। पुलिस ने वहां भी छापामारी की लेकिन वहां ताला लगा मिला है। इसके अलावा दलाल ने जिन लोगों को लड़कियां मुहैया करवाई थी। उनको भी पुलिस राउंडअप कर रही है। ताकि इस सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल लोगों का खुलासा किया जा सके।
दिल्ली के लिए पुलिस की टीम रवाना
सेक्स रैकेट के तार जोड़ने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली भी गई है। ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ा जा सके। जो कि लड़कियां यूपी और बिहार के गांवों से लाकर छोटे दलालों को सप्लाई करता था। इसके अलावा इस धंधे में कितने और लोग शामिल हैं। इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है।
बलटाना और जीरकपुर में भी दबिश
पुलिस की विशेष टीमों ने मंगलवार को जीकरपुर और बलटाना में भी दबिश दी। टीम ने उन स्थानों की चेकिंग की जहां पर दलाल प्रमोद लड़कियों को ठहराता था। इसके अलावा पुलिस उन फेसबुक पेजों को भी जांच रही है। जिसमें कॉल गर्ल प्रोवाइड करवाने संबंधी नंबर दिए गए थे।