Mohali News: कैब बुक कर चालक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने इस तकनीक से 'कातिलों' को ढूंढ निकाला
एसएचओ गब्बर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले भी लूटपाट और चोरी के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दोनों आरोपी 20 से 22 साल के हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में यह जानने की कोशिश करेगी कि हत्या किस इरादे से की?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैब बुक करने के बाद चालक की हत्या कर फरार होने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रेशम सिंह निवासी गांव ग्याना साबो की तलवंडी, जिला बठिंडा और पंजाबदीप सिंह निवासी गांव साहनेवाला, जिला मानसा के रूप में हुई है।
पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 22 मई तक रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ गब्बर सिंह ने बताया कि कैब चालक दयानंद शर्मा का शव मिलने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। परिवार वाले शव लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
मटौर थाने के एसएचओ ने बताया कि मृतक कैब चालक दयानंद शर्मा दो मई की रात से लापता था। जब वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था तो परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने 10 मई को थाने में शिकायत दी। इसके बाद एसएचओ और एएसआई दविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू की। जब जांच की तो पता चला कि वह कैब में सवारियां छोड़ता था। वह अपने चाचा को आईएसबीटी-43 में उतारकर आ रहा था। उसे सेक्टर-68 से आईएसबीटी-17 के लिए बुकिंग आई।
वह सेक्टर-68 स्थित सिटी पार्क के पास पहुंचकर सवारियां उठाने पहुंचा तो दो लोग टैक्सी में बैठ गए। वह चलने लगा तो उन्होंने कहा कि उनका एक साथी अभी पेशाब कर रहा है, इसलिए थोड़ा इंतजार करें। इसी बीच पीछे बैठे दोनों ने उसका मुंह पकड़कर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने लाश को उसकी ही कार में ले जाकर सेक्टर-104 स्थित गांव सुग्गड़ के सुनसान इलाके में एक गटर में फेंक दिया और फरार हो गए थे।
सीसीटीवी फुटेज और टावर के डंप से पुलिस ने दबोचा
इस मामले में एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि वारदात को सुलझाने में पुलिस की टीम ने सेक्टर-68 में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। टावर का डंप भी उठाया और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली। आरोपियों की लोकेशन बठिंडा के नजदीक मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंचकर लूटी गई कार समेत काबू कर लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कबूल लिया और बताया कि उन्होंने ही कैब बुक करने के बाद दयानंद शर्मा की हत्या कर लाश गटर में फेंक दी थी।
आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं मामले
एसएचओ गब्बर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले भी लूटपाट और चोरी के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दोनों आरोपी 20 से 22 साल के हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में यह जानने की कोशिश करेगी कि हत्या किस इरादे से की?