{"_id":"5ed0f8f72f700a57ff113209","slug":"mohali-police-arrested-three-drug-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः नाका देखकर वापस मोड़ने लगे थे कार, पुलिस ने होशियारी दिखाकर दबोचे तीन तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः नाका देखकर वापस मोड़ने लगे थे कार, पुलिस ने होशियारी दिखाकर दबोचे तीन तस्कर
Fri, 29 May 2020 05:29 PM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 29 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही कोरोना के चलते शहर में लॉकडाउन और रात को कर्फ्यू चल रहा है और पुलिस जिले की सीमाएं सील करने का दावा करती है लेकिन नशा तस्करों में खौफ पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया है। ताजा मामला थाना फेज-एक के अधीन दारा स्टूडियो के पास का है। जहां पर पुलिस ने तीन कार सवारों को 90 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा है। साथ ही थाना फेज-एक में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान मनोज कुमार यादव निवासी रामदरबार फेज-दो चंडीगढ़, सचिन निवासी जट्टा वाला मोहल्ला मनीमाजरा चंडीगढ़ व जतिंदर सिंह लुधियाना देहात के रूप में हुई है। थाना फेज-एक के एसएचओ मनफूल सिंह ने आरोपियों को दबोचने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दारा स्टूडियो के पास स्पेशल नाका लगाया था। इसमें चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मानसा नंबर की कार आई। कार चालक नाके पर गाड़ियों की चेकिंग देखकर घबरा गया व कार को पीछे की तरफ मोड़ने लगा। लेकिन वहां पर गाड़ियों की भीड़ होने के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने उक्त कार सवारों को दबोच लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन