फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali murder case police recover cctv footage

पुलिस के हाथ लगा वीडियो, पत्नी का पति की लाश ठिकाने लगाने का सच आया सामने

Sat, 25 Mar 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Mar 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Mohali murder case police recover cctv footage
Mohali murder
एकम हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस के हाथ केस से जुड़ी एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगी है। जिसमें मामले की आरोपी सीरत अकेले ही फेज-3बी1 स्थित घर के टाप से अटैची को सीढ़ियों के माध्यम से नीचे फेंकती हुई दिख रही है। पुलिस की जांच एजेंसी सीआईए ने इस वीडियो को कब्जे में ले लिया है। साथ ही उस वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीढ़ियों पर लगे खून के दाग को सीरत ने किया साफ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वहां से एकम के घर की आठ नौ सीढ़ियां व ऊपरी मंजिल साफ दिख रही है। इसमें रविवार सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच सीरत सीढ़ियों से अटैची फेंकते हुए दिख रही है। इतना ही नहीं, जब सीढ़ियों पर खून लगा तो वह उसे भी साफ करती दिख रही है। हालांकि इस दौरान उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


शनिवार रात के फुटेज में नहीं दिख रहा कोई
पता चला है कि उस कैमरे में शनिवार रात जो रिकॉर्डिंग हुई है। उसमें एकम के घर की तरफ कोई जाता नहीं दिख रहा है। पुलिस फोन कॉल डिटेल पर भी काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में प्रयोग माउजर बना पहेली
एकम की हत्या में प्रयोग हुआ माउजर अभी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। एकम के पिता जसपाल सिंह का कहना है कि जो माउजर एकम के घर से मिला है। वह हत्या में प्रयोग हुए माउजर सेे अलग है। उन्होंने बताया कि सीरत के नाम पर वेवले स्कॉट पिस्टल रजिस्टर है। जबकि जो पिस्तौल मिली है कि वह देसी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने उस पिस्तौल को लैब में भेज दिया है। उसकी जांच चल रही है।

पांच दिन बीते, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
एकम की हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले के तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें सीरत का भाई विनय प्रताप सिंह, जसविंदर कौर और जगत शामिल है। पुलिस का कहना है कि टीमें जांच कर रही हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एकम के घर से कुछ दूरी पर स्थित है घर
जिस दिन एकम का शव मिला था। उस दिन पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की थी। पड़ोसियों ने कैमरे न लगे होने की बात कहीं थी। इसके बाद पुलिस की टीम इलाके में दोबारा जांच शुरू की तो एक घर में कैमरे लगे मिले। पुलिस ने मकान मालिक से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग ली है।

सीरत के बनावटी हाई स्टेटस से परेशान था एकम

Mohali murder case police recover cctv footage
सीरत के बनावटी हाई स्टेटस - फोटो : अमर उजाला
एकम हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, सीरत और एकम को लेकर कई चर्चाएं हैं। एकम के परिवार वालों की माने तो सीरत अमीर परिवार संबंध रखती है, जबकि वह मिडिल क्लास वाले हैं। सीरत के रिश्तेदार का चंडीगढ़ में होटल है तो किसी का बड़ा कारोबार है। ऐसे में सीरत खुद का हाई स्टेटस मेंटेन करके रखती थी। उनके बराबर का ही वह खुद को शो करती थी।

एकम के परिवार वालों के मुताबिक, कुछ समय पहले जब एकम चंडीगढ़ में रहता था तो परिवार वालों ने पूछा कि तुम वहां पर 80 हजार रुपये घर का किराया क्यों देते हो। इस पर एकम ने बताया कि जब वह 19 से शिफ्ट होकर 39 में एक फ्लैट किराए पर लेकर गया था। इस दौरान उसने सास और सीरत को कहा था कि मैं अपनी हैसियत के मुताबिक उन्हें वहीं रख सकता हूं।

 इस पर उसकी सास ने कहा था कि वह अपने रिश्तेदारों को फ्लैटों में नहीं बुलाना चाहती है। इसके बाद एकम परिवार सेक्टर-35 में शिफ्ट हो गया था। हत्या के करीब 15 दिन पहले उन्होंने मोहाली के फेज-3बी2 में शिफ्ट में किया था। परिवार वालों का कहना है कि सीरत के महंगे शौक ने ही उसे जेल तक पहुंचा दिया।

अमेरिका में मनाया था जन्मदिन, लाखों की शॉपिंग
सीरत को विदेश जाना अच्छा लगता था। पता चला है कि एक बार सीरत विदेश जाकर जन्मदिन सेलिब्रेट करने की जिद करने लगी थी। इसके बाद एकम उसे अमेरिका ले गया था। जहां पर एकम ने नाममात्र खरीदारी की थी। जबकि सीरत ने लाखों रुपये के ब्रांडेड कपड़े और जूते खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed