फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali crime news, heroine smuggler arrested, heroine news

मछली बेचने के आड़ में पंजाब तक फैला हेरोइन का धंधा, कीनिया का नागरिक काबू

Thu, 06 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 06 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
mohali crime news, heroine smuggler arrested, heroine news
मछली बेचने के आड़ में पंजाब तक फैला हेरोइन का धंधा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब व ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के एक और मेंबरों को सीआईए स्टाफ ने दिल्ली से दबोचा है। उससे पहले पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ के बाद इसे काबू किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन


जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही। आरोपी की पहचान कीनिया निवासी ओसिटा के रूप में हुई है। पता चला है आरोपी दिल्ली में मछली बेचने की आड़ में इस गोरखधंधे को चला रहा था। वह पंजाब और ट्राइसिटी के कई लोगों को हेरोइन सप्लाई करता था। आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने की। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही इसके प्रमुख को पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसे लगा आरोपी का सुराग
एसएसपी ने बताया कि कुछ समय पहले सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी की अगुवाई वाली टीम ने लांडरां के पास से दो महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया था। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से नाईजीरियन से हेरोइन खरीदकर लाते हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर न्यूबूज नाइगोर व हेलन नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भी एक किलो हेरोइन बरामद हुई थी। जब पुलिस ने आरोपियों को रिमांड लिया तो उन्होंने बताया कि वह ओसिटा उर्फ ओसी निवासी कीनिया से हेरोइन लेकर सप्लाई करते हैं। उन्होंने ओसिटा दिल्ली में रहकर यह काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मंडेला की किताब पढ़ रही थी

mohali crime news, heroine smuggler arrested, heroine news
मछली बेचने के आड़ में पंजाब तक फैला हेरोइन का धंधा - फोटो : अमर उजाला
कई दिन ट्रैप लगाकर काबू किया
सीआईए स्टाफ आरोपियों को लेकर दिल्ली में कई दिन तक ट्रैप लगाया। इस दौरान जैसे ही वह किसी को हेरोइन सप्लाई करने आया तभी पुलिस ने उसे हेरोइन व सामान सहित दबोच लिया। आरोपी काफी शातिर था। इस दौरान उसने पुलिस जवानों से डटकर मुकाबला किया। इतना ही नहीं आरोपी को काबू करनेे में पुलिस वालों को भी चोटें आईं हैं।

कीनिया की मंदी के बाद आया था इंडिया
आरोपी ने बताया कीनिया में इन दिनों में आर्थिक मंदी चल रही है। इस कारण उन्हें काफी मुश्किल उठानी पड़ रही थी। इसके बाद वह डेढ़ साल पहले इंडिया आया था। आरोपी ने बताया कि वह बिजनेस वीजा पर आया था। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह टूरिस्ट वीजा पर आया था। साथ ही वह शाहपुर दिल्ली में रहता था। साथ ही वहां पर मछली की सप्लाई इलाके का करता था। जिससे रोजाना 1500 से  दो हजार रुपये कमाता था।

पुलिस हिरासत में मंडेला की किताब पढ़ रही थी
एक आरोपी हेलन निवासी युगांडा जो पहले पकड़ी गई थी। उसे भी इस दौरान उसके साथ पकड़े गए अन्य साथियों के साथ अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि इस दौरान वह पुलिस गिरफ्त में नेेलसन मंडेला की किताब पढ़ रही रही थी। जिसे देखकर सब हैरान थे। 

धंधे के लिए सीखी हर भाषा

mohali crime news, heroine smuggler arrested, heroine news
मछली बेचने के आड़ में पंजाब तक फैला हेरोइन का धंधा - फोटो : अमर उजाला
धंधे के लिए सीखी हर भाषा
पुलिस मुताबिक ओसिटा काफी होशियार है। उसने अपने धंधे को पंजाब व देश के अन्य हिस्सों में फैलाने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर रखी थी। उसकी हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ थी। वह हर बात को आसानी से समझता और बोलता है। पेशी के दौरान अदालत में उसने खुद अपनी कहानी बयां की।

अब तक पकड़े गए लोग                     बरामद हेरोइन
राजवंत कौर निवासी बलौंगी                  250 ग्राम
सिमरनजीत कौर निवासी बलौंगी             250 ग्राम
अमरिंदर सिंह ड्राइवर
न्यूबूज नाइगोर नाईजीरियन                  750 ग्राम
हेलन युगांडा                                  250 ग्राम
ओसिटा कीनिया                              एक किलो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed