{"_id":"0e0902af68c52df1d1e7d460ebd70326","slug":"modern-jail-assistant-supretendent-arrest-in-drug-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल का सहायक सुपरिटेंडेंट ड्रग तस्करी में अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल का सहायक सुपरिटेंडेंट ड्रग तस्करी में अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने माडर्न जेल में नजरबंद कैदियों को नशा सप्लाई करने के आरोप में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कर्मजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक शिकायत पर हुई पड़ताल के आधार पर इसी वर्ष 24 जुलाई को थाना कोतवाली में माडर्न जेल में सजा काट रहे नशा तस्कर व गांव दीना (मोगा) निवासी प्रगट सिंह व उसके पिता गुरदेव सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
कैदी प्रगट सिंह पर आरोप था कि वह जेल अधिकारियों की मिलीभगत से नजरबंद कैदियों को नशा मुहैया करवा रहा है। नशा खरीदने वाले कैदियों से पैसे प्रगट सिंह के पिता गुरदेव सिंह के भगता भाई का (बठिंडा) के स्टेट बैंक आफ पटियाला के एक खाते में जमा करवाए जाते थे।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने अपनी पड़ताल के दौरान जब गुरदेव सिंह के खाते को खंगाला तो सामने आया कि 18 अगस्त 2012 से 17 जून 2013 तक उसके खाते में राज्य भर के विभिन्न शहरों से करीब साढे़ पांच लाख रुपये जमा करवाए गए। इस समय अवधि के दौरान ही कैदी प्रगट सिंह फरीदकोट जेल में बंद था।
पुलिस के अनुसार पड़ताल के दौरान पता चला कि सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट कर्मजीत सिंह भुल्लर नाम जेल में पहुंचाने में मददगार था। उस पर कैदी प्रगट सिंह व उसके पिता गुरदेव सिंह के साथ रैकेट चलाने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पहले से दर्ज केस में भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट की धारा भी लगा दी है।