फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   missing man dead body found in auto stand up in parking at chandigarh

2 दिनों से लापता चल रहा था युवक, पार्किंग में खड़े ऑटो के अंदर मिला शव

Wed, 19 Apr 2017 03:41 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
missing man dead body found in auto stand up in parking at chandigarh
शव - फोटो : demo pic
बुड़ैल निवासी एक युवक दो दिन से लापता था और परिजन ढूंढ रहे थे कि सुबह पार्किंग में खड़े ऑटो के अंदर उसका शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक पिछले 2 दिनों से घर नहीं पहुंचा। पुलिस की प्राथमिक जांच में शव के पास आधी भरी शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। मामले में डीडीआर दर्ज करके बुड़ैल चौकी पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन


बुड़ैल चौकी इंचार्ज शिवचरन ने बताया कि मृतक की पहचान बुड़ैल निवासी 32 वर्षीय सलीम के रूप में हुई। वह कुछ भी काम नहीं करता और अपने परिवार के साथ रहता था। सुबह सूचना मिली कि ऑटो पॉर्किंग के बीच में ऑटो के अंदर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है लेकिन वह हिलडुल नहीं रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


जहा ड्यूटी डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान के आधार पर सूचना परिजनों को पुलिस ने दे दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर ली। उन्होंने बताया कि सलीम पिछले 2 दिनों से घर नही आया और उसकी तलाश में परिवार के सदस्य लगे थे। उन्होंने अभी तक मामले में किसी तरह का शक नहीं जताया है लेकिन पुलिस अपने तौर पर जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक शराब पीने का आदि था और शव के पास से आधी भरी शराब की बोतल भी बरामद हुई है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि युवक की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है लेकिन सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed