{"_id":"5cc5be2cbdec22072a551c8f","slug":"misdeed-with-woman-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः नशीला पेय पिलाकर चार लोगों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः नशीला पेय पिलाकर चार लोगों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
Sun, 28 Apr 2019 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कार में लिफ्ट लेकर बैठी महिला को नशीला पेय पिलाकर बेहोश करने के बाद चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला मायके जाने के लिए गुरुहरसहाए के बस अड्डे के पास रेलवे पुल के किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन
पीड़िता को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गुरुहरसहाए बस अड्डे के पास रेलवे पुल के किनारे पर खड़ी थी। उसी समय वहां से उसका जानकार राजन मोंगा कार से गुजर रहा था, जो उसे देख कर रुक गया।
विज्ञापन
वह राजन को जानती थी, इसलिए उसकी कार में बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि गोलूका मोड़ पर कार रोककर आरोपी ने अपने तीन और दोस्तों को कार में बैठा लिया।
इसी दौरान आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें बेहोशी की दवा मिली हुई थी, उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे खेतों में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर राजन मोंगा और मंगत राम समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।