फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With Woman After kidnapped In Haryana

महिला का अपहरण कर प्रिंसिपल ने होटल में किया दुष्कर्म, इस हाल में रोहतक में मिली

Sun, 06 Oct 2019 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Oct 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Misdeed With Woman After kidnapped In Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैथल जिले में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने  25 वर्षीय महिला का अपहरण करके दुष्कर्म किया और बस अड्डा नरवाना पर छोड़ दिया। जहां से तीन व्यक्तियों और एक अन्य महिला ने उसका अपहरण करके आभूषण चोरी कर लिए। बाद में उसे रोहतक छोड़ गए। वहां महिला पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में मिलने पर परिजनों को बुला लिया। 

विज्ञापन


दस दिन बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चीका थाने के एक गांव की करीब 25 वर्षीय महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 25 सितंबर को उसके मायके के एक व्यक्ति ने उसका गांव में ही मंदिर के निकट से एक गाड़ी में अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वह उसे नरवाना बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। जब वह नरवाना बस अड्डे पर खड़ी थी तो वहां एक महिला व तीन अन्य व्यक्ति कार में आए। उन्होंने उसे रुमाल से कुछ सुंघा दिया और उसका अपहरण करके रोहतक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां बेहोशी की हालत में वह महिला पुलिस को मिली। चारों आरोपी उसके आभूषण चोरी करके ले गए। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजन उसे वहां से लेकर आए। अब दस दिन बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 


जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी निजी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ अपहरण करके दुष्कर्म करने व चार अन्य के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को पांच अक्तूबर को शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके उसके बयान करवाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed