{"_id":"5d03b82d8ebc3e7df40fccbb","slug":"misdeed-with-teenage-girl-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख खुली तो बेटी के कमरे से भागता दिखा युवक, रोते हुए किशोरी ने पिता को सुनाई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आंख खुली तो बेटी के कमरे से भागता दिखा युवक, रोते हुए किशोरी ने पिता को सुनाई आपबीती
Sat, 15 Jun 2019 01:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद के सफीदों थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ उसके रिश्ते में भाई लगने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने किशोरी को धमकी दी की अगर किसी से बताया तो जान से मार दूंगा। महिला थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि रात को उनका परिवार खाना खाकर सो गया था। सुबह लगभग चार बजे जब उसकी आंख खुली तो रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला युवक उसकी बेटी के कमरे से भागता हुआ निकला। जब वह बेटी के कमरे में गया तो वह रोती हुई मिली। व्यक्ति ने जब अपनी बेटी से कारण पूछा तो उसने बताया कि भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। व्यक्ति अपनी बेटी को लेकर महिला थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई राजेश देवी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन