{"_id":"6614dfd27ca84d911f029fca","slug":"misdeed-with-student-in-college-in-nabha-of-punjab-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब फिर शर्मसार: नाभा के सरकारी कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, प्रिंसिपल के रूम में हुई हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब फिर शर्मसार: नाभा के सरकारी कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, प्रिंसिपल के रूम में हुई हैवानियत
Tue, 09 Apr 2024 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:53 PM IST
सार
पीड़िता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसे कुछ बात करने के लिए प्रिंसिपल के कमरे में आने को कहा गया था। जब वह वहां पहुंची तो वहां तीन लड़के थे। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाभा के सरकारी कालेज में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संबंधित थाना कोतवाली नाभा पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद कर लिया है, जबकि इसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 27 मार्च सुबह वह रोजाना की तरह कॉलेज पहुंची थी। करीब साढ़े 11 बजे आरोपी दविंदर सिंह निवासी गांव ककराला उसके पास आया और कहने लगा कि उसने कोई जरूरी बात करनी है, इसलिए कालेज में प्रिंसिपल दफ्तर के ऊपर पहली मंजिल पर बने कमरे में आना।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे जैसे ही लेक्चर खत्म हुआ, वह उस कमरे में चली गई। लेकिन वहां आरोपी दविंदर सिंह के साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। इन अज्ञात व्यक्तियों में से एक ने उसे देखते ही तुरंत कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली। वहीं दूसरे ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
आउटसाइडर है मुख्य आरोपी
थाना इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ के मुताबिक मामले में नामजद मुख्य आरोपी दविंदर सिंह आउटसाइडर है। उन्होंने माना कि बाकी दो आरोपियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह जांच का विषय है कि कालेज में प्रिंसिपल व सभी स्टाफ सदस्यों के होते हुए तीन आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को कैसे अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल दफ्तर के ऊपर बने जिस कमरे में यह वारदात हुई, वह साइंस रूम है। जहां कालेज समय के दौरान हर समय विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। ऊपरी मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिनकी लगातार मानीटरिंग भी होती रहती है।
तरनतारन में महिला को अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया था
पंजाब में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बेटी की लव मैरिज से नाराज परिजनों ने युवक की मां के कपड़े फाड़ दिए थे और अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर घुमाया था। आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
हाईकोर्ट ने की थी तल्ख टिप्पणी
वहीं मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। कोर्ट ने इस मामले में बेहद तल्ख अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा था कि तरनतारन की घटना ने हमें महाभारत काल की याद दिला दी, द्रौपदी का चीरहरण होने पर पांडव व भीष्म पितामह मौन थे। इस मौन का परिणाम महाभारत के युद्ध में लाखों लोगों की मौत के रूप में सामने आया था। आज सदियों बाद कानून के राज में प्रशासन की नाक तले हुई इस प्रकार की घटना होने पर हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते। प्रेम विवाह करने वाले लड़के की मां को अर्धनग्न कर सड़कों पर घुमाने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए यह टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने अब 30 अप्रैल तक पंजाब सरकार को इस बारे में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।